{"_id":"5dc2f0e18ebc3e5afe1982d6","slug":"restling-women-bhiwani-news-rtk526335121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल : एमडीयू की खिलाड़ी छाईं, पांच वर्गों में बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल : एमडीयू की खिलाड़ी छाईं, पांच वर्गों में बनी चैंपियन
विज्ञापन
05 फोटो: फाइनल मुकाबले में विजेता बनी एमडीयू की महिला पहलवान तमन्ना।
- फोटो : Bhiwani
16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खिलाड़ी छाये रहे। पांच वर्गों में एमडी यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी चैंपियन बनी। इनमें 50 किलो में ज्योति, 55 किलो में पिंकी, 62 किलो में सोनम, 65 किलो में शैफाली और 68 किलो में तमन्ना चैंपियन बनी। 57 किलो में जीजेयू हिसार की अंजू और 72 किलो में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निशान विजेता रही।
बुधवार को 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 किलो भार वर्ग, 55 किलो भार वर्ग, 68 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए जबकि अन्य वर्गों के लीग मुकाबले खेले गए। 50 किलो भार वर्ग का फाइनल मैच एमडीयू की ज्योति और डॉ. राम यूनिवर्सिटी औरंगाबाद की नीलम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में एमडीयू की ज्योति अव्वल रही। इसी तरह 55 किलो भार वर्ग के फाइनल में एमडीयू की पिंकी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लुधियाना की रानी राणा को हराकर खिताब अपने नाम किया। 68 किलो भार वर्ग में एमडीयू की तमन्ना ने चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की निशा कुमारी को हराया। 57 किलो भार वर्ग में जीजेयू हिसार की अंजू ने डॉ. आरएमएलयू अवध की भारती भागल को हराकर पदक अपने नाम किया। 62 किलो भार वर्ग में एमडीयू की सोनम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की राधिका को हराकर पदक अपने नाम किया। 65 किलो भार वर्ग में एमडीयू की शैफाली ने चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की भतेरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। 72 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निशा ने एमडीयू की प्रियंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
ये रहे परिणाम : 50 किलो भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ज्योति प्रथम, डॉ. राम विश्वविद्यालय औरंगाबाद की नीलम, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की दिव्या तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा भार वर्ग में एमडीयू रोहतक की पिंकी ने प्रथम, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय लुधियाना की रानी राणा द्वितीय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की मानषी तृतीय स्थान पर विजेता बनीं। 68 किग्रा भार वर्ग में एमडीयू रोहतक की तमन्ना ने प्रथम, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की निशा ने द्वितीय तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंशु गुज्जर ने तृतीय स्थान पर जीत दर्ज कर विजेता रही। 57 किलो भार वर्ग में जीजेयू हिसार की अंजू प्रथम, डॉ. आरएमएलयू अवध की भारती द्वितीय, बरक तुल्ला भोपाल की जस्सू और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। 62 किलो भार वर्ग में एमडीयू की सोनम ने प्रथम, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की राधिका द्वितीय, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर यूनिवर्सिटी की पंवार लक्ष्मी और गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गांधी नगर की राजबुहर रीमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 65 किलो भार वर्ग में एमडीयू की शैफाली ने प्रथम, सीबीएलयू भिवानी की भतेरी ने द्वितीय, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की मनाली जाधव, जीजेयू हिसार की प्रीति ने तृतीय स्थान पाया। 72 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्रा यूविर्सिटी की निशा ने प्रथम, एमडीयू रोहतक की प्रियंका ने द्वितीय, डीएवी इंदोर अनेरी सोंकर और जीयूजे यूनिवर्सिटी पठान सनोफर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बेटियों ने विश्व में चमकाया है देश का नाम : डॉ. जगबीर सिंह
महिला पहलवानों ने मेडल जीतकर देश का विश्व में नाम रोशन किया है। हरियाणा की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है हमें हमारी बेटियों पर गर्व है। यह कहना है हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह का। वे प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव की बेटियां आज शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना विश्वविद्यालय के खेल विभाग की प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। अगर सही प्रशिक्षण और वातावरण मिले तो यहां की बेटियों की प्रतिभा का मुकाबला करने विश्व भर में कोई नहीं है।
प्रतियोगिता संयोजक डीन डॉ. सुरेश मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। आदर्श महिला महाविद्यालय की अध्यक्षा एवं समाज सेवी दर्शना गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, प्रबंध समिति महासचिव पवन बुवानीवाला ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और महिला पहलवानों का हौसला बढ़ाया। द्वितीय शिष्टमंडल में बीएल कपूर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित मिड्ढा, आर.के भटारा, पंकज वत्स ने शिरकत की और प्रतिभागी महिला पहलवानों से परिचय किया। मंच का संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल, डॉ. रश्मी बजाज और डॉ. वंदना वत्स ने किया।
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एसोसिएशन के पर्यवेक्षक डॉ. राजेन्द्र खत्री, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता महासचिव पवन बुवानीवाला, कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की खेल उप निदेशक डॉ. शकुंतला बैनीवाल, डॉ. अनिल कलकल, डॉ. रीना, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. नरेन्द्र, पूर्व खेल निदेशक सुखबीर सिंह, प्राचार्य डॉ. डीएस राजन, सुरेश अत्री, डॉ. धीरज त्रिखा, दर्शन मिढा आदि मौजूद रहे।
बेल्जियम से आए प्रतिनिधिमंडल ने देखी कुश्ती : बेल्जियम से आये प्रतिनिधि मंडल में एविल थोनरियल, चेयरस्टिक लम्ब्रिक, इथियोपिया बलू ने कुश्ती मुकाबले देखे। बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि उन्हें यह महिला कुश्ती चैंपियनशिप अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ अपनी खेल प्रतिभा और बेहतर प्रदर्शन के कारण विश्व में प्रसिद्ध हैं।

02 फोटो: कितना जोर लगाले नहीं हारुंगी...महिला पहलवान के दाव पर पकड़ मजबूत बनाते हुए बचाव की मुद्रा मे- फोटो : Bhiwani