{"_id":"61c2108259521713c5545198","slug":"ravi-murder-case-demonstration-for-cbi-investigation-bhiwani-news-hsr620026062","type":"story","status":"publish","title_hn":"षड़यंत्र के तहत हुई थी रवि की हत्या, पुलिस पिकअप चालक को मान रही हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
षड़यंत्र के तहत हुई थी रवि की हत्या, पुलिस पिकअप चालक को मान रही हत्यारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि हत्याकांड : सीबीआई जांच के लिए किया प्रदर्शन
परिजनों का आरोप - षड्यंत्र के तहत हुई थी रवि की हत्या, पुलिस पिकअप चालक को मान रही हत्यारा
मृतक के परिवारों को भी जान का खतरा, डीसी के माध्यम से परिजनों ने राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र
भिवानी। षड्यंत्र के तहत रवि की हत्या की गई थी, लेकिन पुलिस पिकअप गाड़ी चालक को ही हत्यारा मान उसे गिरफ्तार कर मामले में हाथ पर हाथ धर बैठ गई है। रवि हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर परिजनों व अन्य संगठन पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन किया। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भी शिकायत भेजी। मृतक के परिजनों ने भी अपनी जानमाल का खतरा जताया है।
लघु सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 13 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रवि की गत 12 दिसंबर को टिटानी होटल के समीप पिकअप गाड़ी से घसीटकर ट्रक में टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में पिकअप गाड़ी चालक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रवि हत्याकांड षड्यंत्र के तहत किया गया था। जिसमें 13 से 14 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। जयभगवान, अजीत मेहरा, सुरेश जांगड़ा, धर्मबीर फौजी, अनिल वाल्मीकि, जुगनू सरोहा, बलवान ने बताया कि रवि की हत्या से पहले उसकी मां लक्ष्मी से फोन पर बात हुई थी। उसने सुबह घर आने की बात कही थी, लेकिन रात को ही होटल पर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें साजिश के तहत रवि की हत्या की गई थी। उसकी हत्या में 13 से 14 लोगों की संलिप्तता है, लेकिन पुलिस केवल पिकअप गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा कर रही है। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और रवि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। वहीं रवि हत्याकांड की जांच को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भी मांग पत्र भेजा। संवाद