फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ration was not distributed to eligible families at 432 depots across the district, remained closed

Bhiwani News: जिले भर के 432 डिपो पर नहीं हुआ पात्र परिवारों को राशन वितरण, रहे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ration was not distributed to eligible families at 432 depots across the district, remained closed
भिवानी। बंद पड़ा राशन डिपो
भिवानी। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर भिवानी में भी राशन डिपो संचालकों की सोमवार को हड़ताल रही। हड़ताली डिपो धारकों ने अपने राशन डिपो नहीं खोले, जिसकी वजह से पात्र परिवारों को राशन नहीं मिला। वहीं भिवानी डिपो होल्डर एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद उर्फ राज सरपंच ने बताया कि डिपो होल्डर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि डिपो होल्डर्स ने अपनी लंबित मांगों के संबंध में अनेक बार सरकार को मांग पत्र सौंपा मगर कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके बाद सोमवार से 15 दिसंबर तक डिपो होल्डर्स की हड़ताल रहेंगी।
विज्ञापन

दरअसल भिवानी जिले में 432 राशन डिपो बंद रखे गए। डिपो पर राशन वितरण का कार्य नहीं हुआ। जिससे पात्र परिवारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भिवानी जिले में एक लाख 70 हजार से अधिक विभिन्न श्रेणियों के बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें हर माह सरकारी राशन डिपो से मुफ्त में गेहूं और बाजरा दिया जा रहा है। इसी के साथ रियायती दरों पर दो लीटर सरसों तेल और चीनी भी मिल रही है। अधिकतर बीपीएल परिवार तो राशन डिपो पर मिलने वाले अनाज पर ही निर्भर हैं। जिन्हें प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं मिलता है। जनवरी में गेहूं के साथ बाजरा का भी वितरण किया जाना है। लेकिन डिपो धारकों की हड़ताल के कारण पात्र परिवारों को इस माह एक पखवाड़े तक न गेहूं मिलेगा न बाजरा।
विज्ञापन

वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अधिकारियों का कहना है कि उन्हें हड़ताल का कोई अल्टीमेटम नहीं मिला। वहीं विभागीय अधिकारियों ने राशन वितरण की अभी कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी जिले में नहीं कराई है। जनवरी के राशन की सप्लाई भी सरकारी राशन डिपो पर अभी शुरू होनी है। अगर डिपो धारकों ने राशन की सप्लाई लेने से भी इंकार कर दिया तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि ढुलाई ठेकेदार एक पखवाड़े के दौरान जिले के सभी राशन डिपो पर गेहूं और बाजरे के अलावा तेल और चीनी की अलग-अलग सप्लाई करा रहे हैं। ऐसे में डिपो धारकों की हड़ताल पात्र और बीपीएल परिवारों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------


प्रदेश भर में डिपो धारकों की सोमवार से हड़ताल शुरू हो गई है। 15 जनवरी तक फेडरेशन के आह्वान पर डिपो धारक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अगर उनकी मांगों पर सरकार से कोई सहमति नहीं बनी तो ये हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। डिपो धारक नई 5जी पॉश मशीनें देने, 60 साल रिटायर्ड उम्र की शर्त हटाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
-राजेंद्र प्रसाद जिला अध्यक्ष भिवानी डिपो धारक एसोसिएशन।
-------------------------------

डिपो धारकों की हड़ताल की हमें कोई जानकारी नहीं है। न ही डिपो धारक संगठन की तरफ से हड़ताल का कोई अल्टीमेंटम मिला है। हमारा प्रयास है कि सभी पात्रों को समय पर राशन का वितरण हो, इसके लिए संबंधित खाद्य निरीक्षकों को भी हिदायतें दी गई हैं।
-मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed