फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ran Singh and Sanjay Bansal bought houses and plots with the amount of scam

रण सिंह और संजय बंसल ने घोटाले की राशि से खरीदे मकान व प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ran Singh and Sanjay Bansal bought houses and plots with the amount of scam
नगर परिषद कार्यालय की फोटो। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में आरोपी निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह, अकाउंटेंट संजय बंसल, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव से कुबूलनामे के बावजूद रिकवरी नहीं हो पाई है। इस कारण आरोपों में घिरी विजिलेंस टीम अब आरोपियों की बेनामी संपत्ति की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की राशि जमीन खरीदने में इन्वेस्ट कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब विजिलेंस एसआईटी ने शहरी निकाय निदेशालय के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर इनकी बेनामी संपत्ति की जानकारी मांगी है। यह जानकारी मिलने के बाद ही प्रॉपर्टी अटैच या अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में आरोपी अकाउंटेंट सुरेश कुमार से विजिलेंस टीम ने ढाई लाख रुपये बरामद किए है। दोनों अकाउंटेंट संजय बंसल और सुरेश कुमार को रिमांड के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद में सामने हुए चेक घोटाले में पुलिस अब तक 14.71 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा कर चुकी है। आरोपी रण सिंह यादव और तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव से चार दिन के रिमांड के दौरान भी कोई रिकवरी नहीं हुई। बयानों में रण सिंह ने 10.50 करोड़ दिल्ली में अपने एक दोस्त के पास रखने की बात कुबूली थी। आरोपी अकाउंटेंट संजय बंसल ने कुबूल किया था कि घोटाले की राशि में 60 फीसदी शेयर रण सिंह यादव का था और बाकी 20 प्रतिशत अकाउंटेंट का और 20 प्रतिशत फर्जी फर्मों व अन्य का।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच के लिए गठित विजिलेंस की एसआईटी की नजर अब इन आरोपियों की बेनामी संपत्ति पर है। क्योंकि रण सिंह यादव, संजय यादव, संजय बंसल ने रिमांड के दौरान कुबूल किया कि उन्होंने अपनी राशि इन्वेस्ट कर दी है। रण सिंह यादव ने मकान बनाने, प्लॉट खरीदने, अपनी पत्नी के नाम करने में अपने हिस्से की राशि का प्रयोग किया है। इसी तरह संजय बंसल ने भी अपनी राशि प्लॉट खरीदने में लगाई और कुछ रिश्तेदारों के नाम कर दी है। विजिलेंस टीम ने अब शहरी निकाय निदेशालय के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर इनकी बेनामी संपत्ति की जानकारी मांगी है। जिसके बाद ही पता लगेगा कि इन पांच सालों के दौरान इनकी संपत्ति कितनी बढ़ गई है।
किसी ने मकान बनाये तो किसी ने प्लॉट खरीदे
करोड़ों के घोटाले में आरोपी रातोंरात मालामाल हो गए। घोटाले की राशि से किसी ने मकान बना लिया तो किसी ने प्लॉट खरीद लिऐ। किसी ने नए बिजनेस में भी पैसा लगा दिया। कुछ ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को मालामाल कर दिया। जांच में सामने आया है कि रण सिंह यादव, संजय बंसल, बैंक मैनेजर नितेश, व्यापारी विनोद ने अपनी संपत्ति को काफी बढ़ाया। अब इनकी संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।

संपत्ति की जानकारी मांगी है
आरोपी रण सिंह यादव, अकाउंटेंट संजय बंसल ने अपने हिस्से की राशि इन्वेस्ट कर दी है। अब शहरी निकाय निदेशालय के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर इनकी बेनामी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी विनोद और तत्कालीन सचिव राजेश महता की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। प्रयास किए जा रहे हैं।
-कमलजीत सिंह, डीएसपी विजिलेंस, इंचार्ज एसआईटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed