फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rainwater can be drained from Bawanikheda town in three days.

Bhiwani News: तीन दिन में हो सकती है बवानीखेड़ा कस्बे से बरसाती पानी की निकासी

Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rainwater can be drained from Bawanikheda town in three days.
बवानीखेड़ा में पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लेते विधायक कपूर वाल्मीकि।
बवानीखेड़ा। कस्बे में पिछले दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण विभिन्न वार्डों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया था। नगर पालिका प्रशासन और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने मिलकर पानी निकालने की व्यवस्था शुरू की है जिससे आने वाले तीन दिनों में कस्बे से बरसाती पानी पूरी तरह बाहर निकाले जाने की संभावना है। भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रधान और पार्षदों ने जलभराव से प्रभावित नागरिकों के लिए कस्बे के चारों कोनों में आशियाने बनाए और उन्हें भोजन की सुविधा भी प्रदान की। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में बनाए गए कर्मचारियों के आवास में भी 3 से 4 फीट पानी जमा होने के कारण चार परिवारों ने समय रहते अपने आवास खाली कर दिए वरना उनके सामने गंभीर समस्या खड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन


हालांकि दादी गोरी स्टेडियम, लाइन पार, वाल्मीकि मंदिर, बाबा सोमवार पुरी की कुटिया, खेड़ी मार्ग, जमालपुर मार्ग और दाताराम कॉलोनी में अब भी जलभराव देखा जा सकता है। नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि पानी निकालने के लिए 12-12 एचपी के चार पंप सेट लगाए गए हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाकर कस्बे के अंदर जमा पानी को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि आने वाले तीन दिनों में पानी पूरी तरह निकाला जाएगा और कस्बावासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जलभराव के कारण कई वार्डों के लोग पलायन कर गए थे जिन्हें नगर पालिका और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। नगर पालिका ने सभी वार्डों का दौरा कर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी करवाया ताकि मच्छरों से कोई बीमारी न फैले।


पानी निकासी के लिए लगभग चार किलोमीटर दूर सुंदर ब्रांच नहर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। इसके लिए पंप सेटों के साथ ट्रैक्टरों की भी मदद ली गई है। बड़ी-बड़ी लाइनों के जरिए पानी सुंदर ब्रांच नहर में डालकर तीन दिनों में पूरी निकासी सुनिश्चित की जाएगी। संदीप गर्ग ने बताया कि जहां अभी भी पानी बचा है उसे भी जल्द ही बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed