फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, weather, people

धूल भरी आंधी के बाद आई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
raining, weather, people
भिवानी। अचानक ही वीरवार दोपहर बाद मौसम एकाएक बदल गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया था, वहीं दोपहर में गर्मी ज्यादा बढ़ गई। इस वजह से लोग घरों के अंदर बेचैन हो रहे थे। दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हुआ और हवा में भी ठंडक घुल गई। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने चार से छह मई तक मौसम में बदलाव के आशंका जताई थी। इसी के अनुरूप वीरवार दोपहर बाद अचानक ही मौसम बदल गया। कई ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों के अंदर थे। मई माह में तपिश बढ़ने लगी है और तापमान भी 39.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि गर्मी में आमतौर पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। यही वजह है कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग भी शीतल पेय का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद ही निगम के कर्मचारी लाइन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने पहुंचे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के दौरान कई जगह पेड़ टूटने की सूचनाएं भी मिली। हालांकि आंधी के बाद बिजली निगम की लाइनों को भी नुकसान की आशंका जताई गई। जिसके बाद निगम अधिकारी भी अपनी लाइनों को हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed