{"_id":"60943cf88ebc3eb2a10dcd73","slug":"raining-weather-people-bhiwani-news-rtk607461645","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी आंधी के बाद आई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी आंधी के बाद आई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अचानक ही वीरवार दोपहर बाद मौसम एकाएक बदल गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया था, वहीं दोपहर में गर्मी ज्यादा बढ़ गई। इस वजह से लोग घरों के अंदर बेचैन हो रहे थे। दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हुआ और हवा में भी ठंडक घुल गई। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आई।
मौसम विभाग ने चार से छह मई तक मौसम में बदलाव के आशंका जताई थी। इसी के अनुरूप वीरवार दोपहर बाद अचानक ही मौसम बदल गया। कई ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों के अंदर थे। मई माह में तपिश बढ़ने लगी है और तापमान भी 39.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि गर्मी में आमतौर पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। यही वजह है कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग भी शीतल पेय का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार हालात बदल गए हैं।
कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद ही निगम के कर्मचारी लाइन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने पहुंचे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के दौरान कई जगह पेड़ टूटने की सूचनाएं भी मिली। हालांकि आंधी के बाद बिजली निगम की लाइनों को भी नुकसान की आशंका जताई गई। जिसके बाद निगम अधिकारी भी अपनी लाइनों को हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गए।