फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain fall, heat, people

दोपहर बाद बारिश से गिरा पारा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
rain fall, heat, people
बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य को जाती स्कूटी सवार महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
जिले में शनिवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट ली। सुबह से पड़ी रही गर्मी से दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत प्रदान की। हालांकि बारिश के कारण शहर की गलियां कीचड़ मय हो गई। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने लगी थी, तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। इससे गर्मी की तपिश लोगों को सताने लगी थी। जबकि इससे पहले बुधवार को हुई। बारिश ने तपती गर्मी से राहत दिलाई थी। लेकिन बुधवार को भीषण गर्मी के कारण आसमान लोग पसीने से तर हो रहे थे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए, देखते ही देखते तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक तेज बारिश में भीग गए। इसके अलावा शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed