फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain, 45 mm, havy water in city, problam

45 एमएम बारिश से शहर में जलभराव

Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
rain, 45 mm, havy water in city, problam
दुकानों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मानसून ने शुक्रवार की रात जिले में दमदार दस्तक दी। शनिवार को मानसून की पहली बरसात हुई और मेघा जमकर बरसे। सुबह तेज बरसात के बाद दिनभर रिमझिम बारिश चलती रही। भिवानी शहर में 45 एमएम और जिले में कुल साढ़े 32 एमएम बरसात हुई। बरसात से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं अनेक क्षेत्रों में जलभराव के कारण बरसाती पानी आफत भी बना।
विज्ञापन


मानसून की पहली बरसात की शुरुआत शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे से हुई। रात को हलकी बरसात हुई तो अलसुबह तेज बरसात हुई। दोपहर बाद तक बरसात कभी तेज तो कभी मंद चलती रही। बरसात के बाद मौसम में काफी बदलाव हुआ और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से गिरकर 31 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री से गिरकर 25 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के मुख्य मार्गों रोहतक गेट, बीटीएम चौक, रोहतक रोड, विकास नगर सब्जीमंडी के पीछे, सरकुलर रोड, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र, सामान्य अस्पताल के सामने भी बरसाती पानी भरा देखा गया। हालांकि अधिकतर मुख्य मार्गों से करीब दो से ढाई घंटे में पानी निकल गया था। मगर निचते क्षेत्रों की कॉलोनियों सरोगियान गली, पतराम गेट, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, गौशाला मार्केट के पीछे शनि महाराज मंदिर क्षेत्र, एमसी कॉलोनी समेत अनेक क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। लोग घरों व दुकानों से बाल्टियों, मग से पानी बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन


फसलों के लिए है फायदेमंद
बरसात से किसानों के चेहरे खिले है। अब उन्हें खरीफ की अच्छी बिजाई की उम्मीद है वहीं पहले प्री मानसून के बाद की गई ग्वार, बाजरा की दम तोड़ती फसल में भी बरसात के बाद जान आ जाएगी। ग्वार, बाजरा, कपास की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बरसात हुई
क्षेत्र                 बरसात
भिवानी            45 एमएम
दादरी            40एमएम
बाढड़ा            46 एमएम
लोहारू            25 एमएम
बवानीखेड़ा        25 एमएम
तोशाम            29 एमएम
सिवानी            18 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed