फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   railway overbridge, hansi, tosham bypass

हांसी-तोशाम बाईपास पर जल्द शुरू होगा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
railway overbridge, hansi, tosham bypass
बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Bhiwani
हांसी तोशाम बाईपास रोड पर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की सारी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। इस सड़क मार्ग पर दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते दस दिन बाद यानी 24 फरवरी से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। लोहारू या दादरी की तरफ से आने वाले भारी वाहन खरकड़ी रोड मोड़ से पुलिस लाईन की तरफ से आने वाले सड़क मार्ग से गुजर सकेंगे, जो कि फ्रेंड्स कॉलोनी की तरफ से आकर भिवानी हांसी रोड पर मिलता है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को अपने कार्यालय में तोशाम बाईपास रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर आयोजित संबंधित अधिकारियों की बैठक में दी। रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उपायुक्त ने बताया कि तोशाम बाईपास रोड पर बनी दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र शुरू होगा। उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए यातायात को सुचारु बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से इस रोड पर गुजरने वाले वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तोशाम बाईपास रोड पर लोहारू व दादरी की तरफ से वाहन जींद व हांसी की तरफ जाते हैं। भारी वाहन ओवरब्रिज के निर्माण के चलते खरकड़ी मोड़ से ही फ्रेंडस कॉलोनी की तरफ से हांसी रोड पर मिलने वाले हांसी भिवानी सड़क मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार को निर्देश दिए कि भारी वाहनों के लिए इस रोड की मरम्मत की जाए और हांसी रोड मोड़ व खरकड़ी मोड़ पर सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाए ताकि वाहनों को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी फिलहाल तोशाम बाईपास रोड पर छोटे वाहनों का आवागमन अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि शहर में किसी प्रकार से वाहनों के जाम की स्थिति न बने। रेलवे के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि इस ओवरब्रिज निर्माण कार्य के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम महेश कुमार व रेलवे बीकानेर मंडल के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed