फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railway Manager inspected the progress of railway station redevelopment work.

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की रेल प्रबंधक ने परखी प्रगति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Railway Manager inspected the progress of railway station redevelopment work.
लोहारू रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करते रेलवे अ​धिकारी। 
लोहारू। बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सोमवार को लोहारू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर 16.27 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और विकास कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने लोहारू खंड के समपार फाटक संख्या 123 और 110 का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए रेलकर्मियों को परिचालन के दौरान शॉर्टकट नहीं अपनाने और निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। स्टेशन यार्ड में क्रॉसिंग, पॉइंट, ट्रैक फिटिंग्स और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान फूड स्टॉल, पेयजल व्यवस्था, टिकट खिड़की और पार्किंग सहित यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमन अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रणसिंह गोदारा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed