{"_id":"5e516efd8ebc3ef3f931163e","slug":"railway-junction-flag-pole-bhiwani-news-rtk5436000198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जंक्शन पर 100 फीट ऊंचे पोल पर लगा तिरंगा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जंक्शन पर 100 फीट ऊंचे पोल पर लगा तिरंगा फटा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर 100 फीट ऊंचे पोल पर फटा हुआ तिरंगा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर एक सौ फीट ऊंचे पोल पर लहरा रहा तिरंगा फट गया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को लगी। रेलवे के अधिकारियों ने फटे हुए तिरंगे को नीचे उतरवाना शुरू किया तो तिरंगा मशीन में ही उलझ गया। जिस वजह से पोल के अंदर लगी ऑटोमेटिक मशीन भी जाम हो गई।
इसी बीच रेलवे जंक्शन पर लगे तिरंगे के फटे होने की सूचना जयपुर मंडल के रेलवे उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई। अब फटे हुए तिरंगे को नीचे उतारने के लिए बड़ी क्रेन की व्यवस्था कराने में रेलवे के अधिकारी जुटे हैं। सौ फीट ऊंचाई तक क्रेन के जरिए तिरंगे को उतारने के लिए पड़ोसी जिलों से क्रेन मंगवाने की तैयारी की जा रही है।
भिवानी रेलवे जंक्शन पर 26 जनवरी को सौ फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। रेलवे स्टेशन पर आने वाले रेल यात्रियों के अंदर राष्ट्र के प्रति प्रेम बढ़ाने और स्वच्छता का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लगाया गया था। जयपुर मुख्यालय से रेलवे जीएम ने खुद इस झंडे का विधिवत शुभारंभ भी कुछ दिन पहले ही किया था। हालांकि 26 जनवरी को इस राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित करने का काम पूरा हो चुका था। हाल ही में लगे इस झंडे के अचानक फटने की सूचना ने रेलवे अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। दरअसल झंटे को स्टील वायर के जरिए ऊपर नीचे करने के लिए पोल के अंदर ही ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है। मगर यहां मुसीबत यह बनी कि झंडा ऊपर ही पोल और तारों के बीच आपस में उलझ गया। जिस वजह से वह नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन
भिवानी जंक्शन मुख्य द्वार पर तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। इसका ऊपरी हिस्सा तेज हवा की वजह से फट गया। इसे नीचे उतारने का काम शुरू हुआ था कि झंडे का कुछ हिस्सा पोल में उलझ गया। इसे क्रेन के सहारे नीचे उतार इसकी जगह नया झंडा लगाया जाएगा।
- जीके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक भिवानी