{"_id":"68bb221cbe1729b0a8097b2f","slug":"public-toilets-will-be-built-in-posh-colonies-with-35-lakhs-work-started-in-sector-13-and-ward-17-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139240-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पॉश कॉलोनियों में 35 लाख से बनेंगे सार्वजनिक शौचालय, सेक्टर-13 व वार्ड-17 में कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पॉश कॉलोनियों में 35 लाख से बनेंगे सार्वजनिक शौचालय, सेक्टर-13 व वार्ड-17 में कार्य का शुभारंभ
Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-13 में नारियल फोड़कर सार्वजनिक शौचालय के कार्य का शुभारंभ करते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भ
भिवानी। शहर की पॉश कॉलोनियों में अब लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और विधायक सर्राफ के पुत्र अमन सर्राफ ने नारियल तोड़कर सेक्टर-13 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीर बाबा के पीछे स्थित पुराने शौचालय के जीर्णोद्धार और वार्ड संख्या 17 में नए सार्वजनिक शौचालय निर्माण का कार्य भी शुरू करवाया गया। इन तीनों स्थानों पर बनने वाले शौचालयों पर लगभग 35 लाख रुपये की लागत आएगी।
अभी तक शहर में करीब 15 जगहों पर नए और पुराने शौचालयों का जीर्णोद्धार करवाया जा चुका है जिस पर करीब पौने दो करोड़ रुपये का खर्च आया है। वार्ड संख्या 2 के पार्षद संदीप यादव ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह के समक्ष वार्ड में हाऊसिंग बोर्ड के पास सफाई व्यवस्था, पार्कों में जिम और झूले लगाने, ग्रीन बेल्ट की डिमार्किंग तथा बरसात के पानी की निकासी की मांग रखी। इस पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
वार्ड संख्या 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने भी सार्वजनिक शौचालय की मांग की थी जिसे पूरा कर दिया गया है। विधायक के पुत्र अमन सर्राफ ने कहा कि नगरपरिषद भिवानी शहर के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य न चल रहे हों। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-13 की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की मार्केट के पास लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की कमी महसूस की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए अब वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।