फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   programme, cancer, hospital

विश्व कैंसर दिवस : समय पर जांच करवाएं तो कैंसर से बचाव संभव

Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
programme, cancer, hospital
नागरिक अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते डॉ. विन? - फोटो : Bhiwani
अगर प्रत्येक व्यक्ति व महिला अपने शरीर की समय पर जांच करवा ले तो कैंसर से होने वाली मौतों से बचा जा सकता है। कैंसर की बीमारी मुख्य रूप से गुटका, पान-मसाला व तंबाकू आदि के सेवन से फैलती है। यह बात सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कादियान ने बताया कि प्रत्येक महिला व पुरुष को 30 वर्ष की आयु के बाद अपने शरीर की जांच अवश्य करवानी चाहिये। शरीर में कई प्रकार के कैंसर होने की संभावना होती है जैसे मुंह का कैंसर, महिला में ब्रेस्ट व बच्चेदानी का कैंसर, गले का कैंसर और शरीर में किसी भी प्रकार की गाठ से होने वाला कैंसर आदि होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे देश में प्रत्येक आठ मिनट में कैंसर की बीमारी से एक महिला की मौत होती है। 2018 के सर्वे के अनुसार भारत में कुल सात लाख 84 हजार 821 कैंसर से मौत हुई हैं, जिनमें महिलायें तीन लाख 71 हजार 302 और पुरूष चार लाख 13 हजार 519 है। पूरे देश में सिर्फ तंबाकू के कारण बने कैंसर से 3500 मौत हुई हैं। प्रतिवर्ष 11 लाख 57 हजार 249 नये कैंसर के मरीज रजिस्टर किए जाते है। उन्होने बताया कि हमें कैंसर से बचाव के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र, गांव व दोस्तों, रिश्तेदारों को इस बारे में अवश्य जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मीना बरबर व डॉ. मोनिका ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट व बच्चेदानी में किसी भी प्रकार की गांठ होने पर बचाव के लिये अपने शरीर की जांच अस्पताल में अवश्य करवानी चाहिये। उप सिविल सर्जन डॉ. विनोद पंवार ने मुंह, गला व दांतों में होने वाले कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कैंसर मुंह में पाए जाते हं,ै क्योंकि ज्यादातर लोग तंबाकू, गुटका व अन्य मसाले का सेवन करते है। इस मौके पर डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डॉ.रमेश लांबा, डॉ. राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed