{"_id":"60b92c858ebc3e3fe62f4a3e","slug":"private-doctors-opd-closed-two-hour-protest-bhiwani-news-rtk611406368","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सकों ने दो घंटे बंद रखी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सकों ने दो घंटे बंद रखी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी चिकित्सकों ने वीरवार को दो घंटे ओपीडी बंद रखते हुए दूसरे दिन काला दिवस मनाया। चिकित्सकों ने सिर्फ आपातकालीन मरीज को उपचार दिया। रोष स्वरूप बाजू पर काली पट्टी बांधकर बाबा रामदेव गिरफ्तारी की मांग की। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया ने बताया कि छह जून को प्रदेश स्तर पर मीटिंग करके रणनीति बनाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. अजीत गुलिया, सचिव डॉ. ईश्वर दास गुप्ता, डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. त्रिलोकी गुप्ता, डॉ. रमेश खासा, डॉ. पंकज श्योराण, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. केएम गोयल, आइएमए राज्य सचिव डॉ. मुकेश पंवार, राज्य महिला डॉक्टर्स की प्रधान डॉ. वन्दना पूनिया, सचिव डॉ. अनिता पंवार, राज्य वित्त सचिव डॉ. स्वस्ति शर्मा, विशेषज्ञ संघ अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तनेजा, सचिव डॉ. संजय सिंगला ने बताया कि यदि बाबा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो जल्दी ही मीटिंग करके पूरे दिन अस्पताल बंद करने का निर्णय लिया जाना चाहिए। पुन: मेल द्वारा प्रधानमंत्री व गृह मंत्री भारत सरकार से बाबा रामदेव को तुरंत गिरफ्तार करके देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई। राज्य अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया व सचिव डॉ. मुकेश पंवार ने प्रदेश के सभी आइएमए डॉक्टरों से संभावित तीसरी लहर में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आह्वान किया। अस्पताल बिलों में छूट देने का अनुरोध किया। टेलीफोन परामर्श को निशुल्क जारी रखने को कहा है।