फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Premnagar village is in distress due to flood havoc

Bhiwani News: बाढ़ के कहर से गांव प्रेमनगर बेहाल

Wed, 03 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Premnagar village is in distress due to flood havoc
गांव प्रेमनगर में हुए जलभराव को दिखाते ग्रामीण।
भिवानी। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने गांव प्रेमनगर को बाढ़ की चपेट में ला दिया है। गांव के कई हिस्सों, विशेषकर वाल्मीकि बस्ती में घरों के अंदर चार-चार फुट तक पानी भरा हुआ है। हालात बिगड़ने के कारण ग्रामीण अपने घर छोड़कर मंदिरों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर शरण लेने को मजबूर हैं। गांव का श्मशान घाट तक पानी में डूब चुका है।
विज्ञापन


बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य और ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर लगातार राहत कार्यों में जुटे हैं लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। पंचायत का बाढ़ राहत बजट भी खत्म हो चुका है। वाल्मीकि बस्ती में कई परिवारों के घरों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत कार्य शुरू करने, खेतों में डूब चुकी फसलों और घरों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन






गांव प्रेमनगर में बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर हैं। बेघर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। पंचायत का बाढ़ राहत बजट भी समाप्त हो चुका है। प्रशासन से अपील है कि स्थिति से निपटने के लिए तत्काल प्रबंध किए जाए और क्षतिग्रस्त घरों व बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। - राजेश बूरा, सरपंच, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन






गांव में हर ओर पानी का सैलाब है। तालाब, नाले, रास्ते और खेत पानी से लबालब हैं। कई घरों में तीन से चार फुट तक पानी भरा है। ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी है। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि बाढ़ से राहत के लिए तुरंत कदम उठाए जाए। -रमेश बूरा, प्रेस सचिव, ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed