{"_id":"69d7f71ae722f055df0c00ba","slug":"possibility-of-conducting-haryana-teacher-eligibility-test-by-the-end-of-may-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149417-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब मई के अंत तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा संचालन की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब मई के अंत तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा संचालन की संभावना
Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब मई के अंतिम सप्ताह में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 15 मई तक घोषित कर सकता है। फिलहाल उत्तर पुस्तिकां अंकन का कार्य शुरू हुआ है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जुलाई 2024 में आयोजित एचटेट परीक्षा में तीन लाख 35 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। करीब नौ माह से एचटेट परीक्षा के लिए परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने साल में एचटेट की दो परीक्षाएं संचालन का शेड्यूल निर्धारित किया था। मगर ये सिरे नहीं चढ़ा। बोर्ड अगर मई के अंतिम सप्ताह में एचटेट कराता है तो नवंबर में फिर से एचटेट परीक्षा की तैयारी हो जाएगी। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका अंकन कार्य चल रहा है। इनके परिणाम घोषित होने के बाद मई के अंतिम सप्ताह में एचटेट संभावित है।