{"_id":"5e91f2af8ebc3e76cc27c0bc","slug":"positive-news-corona-bhiwani-news-rtk5504461147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 टीम में शामिल 40 पुलिस जवानों की कमान संभाले हैं श्रीभगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 टीम में शामिल 40 पुलिस जवानों की कमान संभाले हैं श्रीभगवान
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में कोविड टीम में शामिल कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते इंस्पेक्टर श्री?
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हर कोई अपना फर्ज निभाने में जुटा है। इन योद्धाओं में करनाल निवासी इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव भी हैं, जो भिवानी क्वारंटीन सेंटर में बतौर सुरक्षा इंचार्ज अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी प्रशिक्षु डॉक्टर बेटी खुशबू करनाल के सरकारी अस्पताल के बच्चा वार्ड में ड्यूटी दे रही हैं। वहीं इंस्पेक्टर के छोटे भाई चंद्रप्रकाश यादव भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं, जो फिलहाल दिल्ली के द्वारका अस्पताल में तैनात हैं।
स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड-19 टीम में शामिल 40 जवानों की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव भी मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव चिकित्सकों की टीम के साथ मिलकर विदेश से जिले में आए 472 लोगों को होम क्वारंटीन कर चुके हैं। इसी के साथ पांच लोगों को लोहानी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पहुंचा चुके हैं। उन्होंने जमातियों को भी खोजा और अस्पताल तक पहुंचाया।
श्रीभगवान यादव ने बताया कि वे एक साल पहले ही वे भिवानी जिला में तबादला होकर आए थे। उनके दो बच्चे हैं। खुशबू से उसे हौसला मिलता है। बेटी रोजाना ही फोन पर बातें करती है और खुद का ख्याल रखने के प्रति भी आगाह कर देती है। उनका बेटा राहुल यादव देहरादून पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। लॉकडाउन में उनका बेटा राहुल यादव अपनी मां मंजू यादव के साथ घर पर रह रहा है।
विज्ञापन
फर्ज के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा नाता
श्रीभगवान ने जरूरतमंदों की सहायता करके सामाजिक सरोकारों को भी कायम रखा है। वह सामाजिक संगठनों के साथ प्रवासी जरूरतमंदों तक रोजाना खाना उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी एक टीम खाना वितरण के दौरान खुद लोगों को सामुदायिक दूरी बनाए रखने और कोरोना से बचाव के उपाय भी सुझा रही है। उनका दावा है कि एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर वे हर संभव तरीके से लोगों की मदद के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं।