{"_id":"61b7a0a771df81657e6a1517","slug":"pollution-control-board-stopped-four-lane-road-construction-work-bhiwani-news-hsr619328261","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया फोरलेन सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया फोरलेन सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन
तोशाम बाईपास फोरलेन निर्माण कार्य बंद कराने के दौरान मौजूद अधिकारी व पुलिस। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने तोशाम बाईपास पर चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और यहां पर चल रहे काम को बंद करा दिया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने काम रुकवाने के पीछे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया और हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की बात कही। फोरलेन सड़क निर्माण का काम रुकवाने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता को भी निर्देश दिए और यहां पर धूल मिट्टी उड़ने से बचाव के लिए निर्माण साइट पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव कराए जाने के निर्देश भी दिए।
तोशाम बाईपास पर चल रहे फोरलेन कार्य स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट अपर्णेश कौशिक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायतें हैं कि जब तक हवा में प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं आता तब तक कोई भी हॉट मिक्स, ईंट भट्ठा, क्रशर व सड़क निर्माण का काम नहीं होगा। हमारी टीम ने सोमवार सुबह फोरलेन के कार्य को यहां रुकवा दिया है। इस संबंध में बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता को भी निर्देश दिए गए हैं कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई निर्देश नहीं, आते तब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं कराया जाए। वहीं उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में जारी की गई हिदायतों का पालन करें। ज्ञात होगा कि तोशाम बाईपास पर करीब एक किलोमीटर रोड को फोरलेन किए जाने का काम चल रहा है। करीब दो करोड़ के बजट से वैश्य महाविद्यालय के सामने लाला लाजपतराय चौक से लेकर तोशाम बाईपास तक की सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। पहले यह काम कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हो गया था, अब एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेश निर्माण कार्य में आड़े आ गए हैं।