फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   polluted water, pond, children, people protest

पार्क में खेलते समय बच्चों पर मंडरा रहा जोहड़ में गिरने का खतरा

Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
polluted water, pond, children, people protest
नुनसर जोहड़ के सुंदरीकरण के बाद फैली गंदगी दिखाते क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर के ऐतिहासिक जोहड़ों के सुंदरीकरण पर करोड़ों का बजट खर्च हुआ। इनमें पार्क और जलाशयों को भी पक्का कर दिया गया, मगर अब पार्क में खेलने वाले बच्चों पर जोहड़ में गिरने का संकट मंडराने लगा है। कोई बड़ा हादसा या अनहोनी न जो जाए, इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने सीएम व पीएम को भी ट्वीट कर शिकायत भेजी। इतना ही नहीं जिला प्रशासन व नगर परिषद के समक्ष भी शिकायत की, मगर किसी ने कोई संज्ञान लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो चुकी हैं, मगर फिर भी प्रशासन भारी लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन

नुनसर जोहड़ के सुंदरीकरण पर मुख्यमंत्री जोहड़ सुंदरीकरण योजना के तहत एक करोड़ 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। मगर जोहड़ के जलाशय में अभी भी गंदा पानी जमा है, जिसे निर्माण करने वाले ठेकेदार ने साफ-सफाई तक नहीं कराई और जोहड़ के अंदर दलदल और गंदा पानी अब पार्क में खेलने वाले बच्चों पर भी बड़े खतरे के रूप में मंडरा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने लगाए आरोप : नुनसर मोहल्ला क्षेत्रवासी रतन तंवर, गिरधारी, राजेश तंवर, पवन बुवानीवाल, अमित प्रजापति, मास्टर बिजेंद्र, तुलाराम तंवर, दीपक कुमार ने बताया कि नुनसर जोहड़ के चारों तरफ पक्का दायरा बना दिया गया है। 20 से 25 फीट की गहराई तक बने इस जलाशय के अंदर दलदल और गंदा पानी जमा है। जिससे उठने वाली बदबू ने आसपास के इलाके में भी बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। वहीं जलाशय के पास पार्क में खेलने वाले बच्चों के लिए कोई सुरक्षा तक नहीं है। जलाशय के चारों तरफ लोहे की रेलिंग लगाई जाए और इस जलाशय की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि यहां के हालत सुधर सके। उन्होंने सीएम विंडो से लेकर सीएम व पीएम को ट्वीट कर शिकायत भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बताए हालात : नुनसर जोहड़ का ऐतिहासिक तालाब व पार्क निर्माण तो कर दिया। मगर इस तालाब के अंदर गंदे पानी की निकासी नहीं की गई। इस तालाब में पहले आसपास के इलाके का गंदा पानी आता था, अब इस गंदे पानी को भी नहीं निकाला गया और जोहड़ को कागजों में ही जलाशय झील बना दिया।
-शकुंतला, क्षेत्रवासी।
नुनसर जोहड़ में डूबने से तीन छोटे बच्चों की मौत हो चुकी है। मगर अब भी हादसे का अंदेशा बना हुआ है। करोड़ों का बजट कर जोहड़ को तालाब तो बना दिया, मगर इसे बच्चों के खेलते समय कोई सुरक्षा नहीं की गई। छोटे बच्चे गलती से भी तालाब के पास पहुंचे तो पानी में गिरने का खतरा बना रहता है।
- बिमला, क्षेत्रवासी महिला।
नुनसर जोहड़ के समीप ही होलिका चबूतरा बना हुआ है। होली पर्व से पहले जोहड़ के गंदे पानी की साफ-सफाई कराए जाए। यहां महिलाएं और छोटे बच्चे आते हैं। जिनकी जलाशय से कोई सुरक्षा नहीं है। इसलिए जलाशय के गंदे पानी की सफाई करा इसके चारों तरफ लोहे की रेलिंग लगाई जाए।
- विद्या देवी, क्षेत्रवासी।
मैंने सीएम से लेकर पीएम तक ट्वीट कर मामले की शिकायत भेजी है। सीएम विंडो में भी लिखित शिकायत दी गई है। जोहड़ के सुंदरीकरण के ठेकेदार ने काम में भारी लापरवाही बरती है। अब खुद के पैसे खर्च कर गंदे पानी को जलाशय से बाहर निकलवा रहे हैं। जलाशय के पास छोटे बच्चों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है।

- रत्न सिंह, क्षेत्रवासी
मैं स्थिति देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। फिलहाल मुख्यमंत्री जोहड़ सुंदरीकरण योजना में ठेकेदारों को राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जो भी कार्य बचे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed