{"_id":"5d9b90d68ebc3e015a2237dc","slug":"politcel-bhiwani-news-rtk522026123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सीटों पर 71 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीटों पर 71 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य
विज्ञापन
politcel
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 71 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सोमवार को सात प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद अब स्थिति साफ हो गई। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा जबकि लोहारू विधानसभा सीट पर केवल 14 प्रत्याशियों के बीच ही भिड़ंत होगी। सोमवार को भिवानी में तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, लोहारू में दो निर्दलीय उम्मीदवारों और बवानीखेड़ा में दो कवरिंग प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यहां 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि तीन कवरिंग उम्मीदवार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अशोक राघव, जेजेपी से डॉ. कमला भारद्वाज और आम आदमी पार्टी से कुलवीर सिंह ने अपने नाम वापस लिये।
लोहारू में राजेश कुमार और सुमित्रा देवी ने अपने नाम वापस लिए। अब यहां मुकाबला 14 उम्मीदवारों के बीच होगा। बवानीखेड़ा में बलवान सिंह छाछिया निर्दलीय और सुदेश ने नाम वापस लिए। यहां अब 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। तोशाम में किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। यहां मुकाबला 21 उम्मीदवारों के बीच होगा।
विज्ञापन
तोशाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गऐ हैं। इन उम्मीदवारों में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवार, पंजीकृत राजनीतिक दलों के सात और निर्दलीय आठ उम्मीदवार है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुभिता ढाका ने बताया की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवारों में इनेलो से कमला रानी, कांग्रेस किरण से चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी से पवन कुमार, भारतीय जनता पार्टी से शशि रंजन परमार तथा जन नायक जनता पार्टी से सीताराम चुनावी मैदान में हैं। पंजीकृत राजनीतिक दलों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से मनीराम, स्वराज इंडियन से युद्धवीर सिंह, बहुजन महा पार्टी से राजेश, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से रोहताश, भारतीय किसान पार्टी से संजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुरेन्द्र सिंह और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से सुरेश कुमार शामिल हैं ।निर्दलीय उम्मीदवारों में आशीष, जगबीर सिंह, मंगल सिंह, रजनीश कुमार, रणधीर सिंह पुत्र श्री पतराम, रणधीर सिंह पुत्र श्री राजकुमार, रमाकांत शर्मा तथा राकेश कुमार शामिल हैं।