फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police,wine,sale,case file

ठेके के पीछे बने कमरे में बेच रहे थे शराब, 498 बोतलें की बरामद

Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
police,wine,sale,case file
पुलिस गिरफ्त में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : Bhiwani
लॉकडाउन में पाबंदी के बावजूद शराब बिक्री का सिलसिला नहीं थम रहा है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद शराब बिक्री के कारोबार में जुड़े लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत सेक्टर 13 पुलिस चौकी की एक टीम ने शराब ठेका के समीप बने कमरे से शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 13 पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही संदीप की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी चौक के समीप शराब ठेका के पीछे बने एक कमरे में शराब बिक्री किए जाने पर छापामारी की। छापामारी के दौरान ठेका के पीछे बने कमरे में पाबंदी के बावजूद शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को रंगे हाथ पकड़ा वहीं शराब बिक्री के संबंध में लाइसेंस और परमिट मांगा तो कोई दस्तावेज उनके पास नहीं मिला। पुलिस ने कमरे के अंदर से शराब का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान नई अग्रसैन कॉलोनी हिसार वासी सौरभ और उत्तर प्रदेश वासी विजय के रूप में हुई। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान वहां से 35 पेटी अंग्रेजी मार्का स्टर्लिंग, 13 पेटी ऑल सीजन, दो पेटी बीयर गिंसबर्ग, एक पेटी इंपीरियल ब्ल्यू, चार बोतल मेकडॉवेल, दो बोतलस्टर्लिंग बरामद की। इस तरह से पुलिस ने मौके से 498 बोतल शराब पकड़ी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

जुई की टीम ने पकड़ी 136 बोतल शराब
जुई कलां पुलिस थाना की टीम ने निर्देशों का उल्लंघन कर शराब बिक्री मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 136 बोतल शराब व एक गाड़ी भी बरामद की है। जुई कलां थाना के एसआई सज्जन सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर भानगढ़ में घर के अंदर खड़ी गाड़ी में शराब बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान गाड़ी से 136 बोतल शराब पकड़ी। वहीं, भानगढ़ वासी कर्मवीर को भी काबू किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट व निर्देशों की उल्लंघना के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से बरामद की शराब, तीन पकड़े
सिटी पुलिस की एक टीम ने पाबंदी के बावजूद शराब बिक्री मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने ऑटो के अंदर शराब पकड़ी। इसमें 96 क्वाटर व 24 हाफ बोतल शराब थी। पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed