फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police travel free in the auto

ऑटो में करते हैं पुलिस कर्मचारी मुफ्त सफर, पैसे मांगने पर देते है चालान काटने की धमकी

Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
police travel free in the auto
रेलवे स्टेशन पर रोष व्यक्त करते हुए ऑटो चालक। - फोटो : Bhiwani
फोटो : 38
विज्ञापन

ऑटो में करते हैं पुलिस कर्मचारी मुफ्त सफर, पैसे मांगने पर दी जा रही चालान काटने की धमकी
- ऑटो यूनियन की बैठक में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के समक्ष रोया दुखड़ा
- नप चेयरमैन और नप उपाध्यक्ष भी ऑटो यूनियन की बैठक में रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
भिवानी। जहां मन चाहा वहीं पर ऑटो को रुकवा लिया और हो गए जनाब उसमें सवार। मुफ्त का सफर करने वाले खाकी के जवान से अगर गलती से भी ऑटो चालक पैसे मांग बैठा तो उसे पुलिसिया रौब दिखाकर सीधे चालान काटकर ऑटो इंपाउंड करने की धमकी दे डाली। यह आरोप हम नहीं बल्कि खुद ऑटो यूनियन की बैठक में ऑटो रिक्शा चालकों ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर के समक्ष लगाए।

दरअसल शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित आरओबी के समीप ऑटो यूनियन की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र सोनी ने किया वहीं बैठक का संचालन राजेंद्र खरकड़ी ने किया। बैठक में मौजूद ऑटो रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान राजेंद्र सोनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ऑटो रिक्शा चालकों को नाजायज तंग कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ऑटो में बैठकर न तो किराया देते हैं और जब किराया मांगा जाता है तो सीधे चालान काटने की धमकी देते हैं। राजेंद्र का कहना है कि ऑटो चालक सुबह से शाम तक परिवार का गुजर बसर करने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नाजायज तंग कर उन्हें परेशान कर रही है। बैठक में मौजूद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रायसिंह ने ऑटो रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि किसी भी ऑटो चालक को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी पुलिस का कर्मचारी व अधिकारी ऑटो चालक को परेशान करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में मौजूद नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव व नगर परिषद उपप्रधान मामनचंद ने भी ट्रेफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की बात का समर्थन किया। बैठक में सोनू कालिया, राजेन्द्र खरकड़ी, पवन बाखरा, राजेश, मुनीम, गौरव पंवार, सुरेन्द्र निमड़ीवाली, नरेन्द्र शर्मा, आजाद सिंह व अनेक ऑटो चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed