फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police shoving students, two student leaders detained

पुलिस छात्रों में धक्का-मुक्की, दो छात्र नेता हिरासत में

Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police shoving students, two student leaders detained
students
भिवानी। विभिन्न कोर्सों की फीस कम न करने, रिजल्ट में इंटरनल असेसमेंट के अंक नहीं जोड़े जाने व अन्य मांगों को लेकर चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के लिए एकजुट छात्रों की पुलिस के साथ कहासुनी हो गई। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने दो छात्र नेताओं को पुलिस को हिरासत में लिया। इससे खफा विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर धरना देकर नारे लगाये। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम था, जिसमें एडीसी धीरेंद्र कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी शिरकत कर रहे थे। एसएफआई छात्रों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने और वाइस चांसलर को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रखी थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एडीसी को कार्यक्रम में आना था और छात्र एकत्रित हो रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रों और पुलिस में कहासुनी हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। हंगामा भी हुआ। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया और शहर थाना ले जाया गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर अन्य छात्र भी एकत्रित हुए और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास धरना दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और मांगों को लेकर धरना दिया। विद्यार्थियों ने दोपहर डेढ़ बजे तक धरना देकर रोष जताया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। धरने में एसएफआई नेता क्रांति, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी से मिलने पर अड़े तो बिगड़ी बात
विद्यार्थियों के धरने-प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी प्रतिनिधि उनके बीच पहुंचे। पांच छात्रों और पांच छात्राओं की वाइस चांसलर से मुलाकात की बात कही मगर विद्यार्थी जिद पर अड़े थे कि सभी एक साथ मिलेंगे। इस कारण विद्यार्थी दोपहर डेढ़ बजे तक धरने पर बैठे रहे और शुक्रवार को दोबारा धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। 


धक्का-मुक्की की, थाने में बैठाए रखा और दोपहर बाद छोड़ा
छात्र नेता विनोद और राहुल सरोहा ने बताया कि वे सुबह विद्यार्थियों को एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मी आए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाकर शहर थाना ले गए। जहां दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे तक बैठाए रखा।

ये हैं मुख्य मांग
* दो गुना बढ़ाई गई फीस वापस कम की जाए
* कुछ परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी है, उसे जल्द दूर किया जाए
* कुछ कक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए है, उसे जल्द घोषित किया जाए
* कुछ कक्षाओं इंटरनल एसेसमेंट के अंक नहीं दिए गए है, रिजल्ट ठीक किया जाए
* एससी, बीसी विद्यार्थियों को अभी तक फीस वापस नहीं मिली है।
* प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर के रिअपीयर एग्जाम चौथे सेमेस्टर के साथ करवाये जाए ताकि एक वर्ष बर्बाद न हो।
* हॉस्टल होते हुए भी हॉस्टल की सुविधा नहीं दी जा रही
* वाईफाई की सुविधा दी जाए, लाइब्रेरी में फोटो स्टेट के रेट कम किए जाए, पुस्तकों व स्टाफ की कमी को दूर किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed