{"_id":"629e4378ee14ea63f1650ae1","slug":"police-launched-special-checking-campaign-750-vehicles-were-checked-bhiwani-news-hsr633631584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान, 750 वाहनों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान, 750 वाहनों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 750 वाहनों की चेकिंग की और 15 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना किया।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान में मुख्य सड़कों के अलावा प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों को रोककर उनके कागजात जांचे। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर सर्च भी किया। चेकिंग के दौरान सात वाहन बिना नंबर के मिले। जबकि दो वाहनों के हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं थी। 18 वाहनों के चालान किए गए। जिन पर साढ़े 15 हजार रुपये के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि मोटर वाहन अधिनियम के निर्देशों के तहत अपने संपूर्ण दस्तावेज अपने पास रखें। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।