फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, beating, auto driver

ऑटो में बिजली तार के बंडल चोरी के शक में पीछा कर रहे पुलिस कर्मचारी को पीटा

Tue, 19 Nov 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
police, beating, auto driver
24 फोटो पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का बिजली तार। - फोटो : Bhiwani
ऑटो के अंदर बिजली तार के बंडल चोरी कर ले जाने के शक में एक पुलिस राइडर कर्मचारी ने वीटी से सूचना पाकर उसका पीछा किया। लेकिन ऑटो में सवार चार महिलाओं व चालक ने बाइक राइडर पुलिस कर्मचारी के साथ ही हाथापाई की और उसके ऊपर ऑटो चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में पुलिस कर्मी की शिकायत पर ऑटो चालक व इसमें सवार चार महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला सोमवार सुबह पंचायत भवन के सामने का है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना में तैनात सिपाही ओमबीर ने बताया कि वह राइडर नंबर सात पर तैनात है। सोमवार सुबह न्यायालय परिसर के समीप गश्त पर था कि इसी दौरान एक ऑटो उसे हुडा पार्क की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस राइडर को देखकर ऑटो वापस पार्क की तरफ ही मोड़ लिया गया। इस ऑटो के अंदर बिजली तारों के बंडल चोरी कर भागने के शक में उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में भी दी। इसके बाद उसने ऑटो रिक्शा का पीछा करना शुरू कर दिया। ऑटो का पीछा करते हुए वह पंचायत भवन के सामने पहुंचा और उसने ऑटो को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसी दौरान ऑटो से चार महिलाएं व चालक नीचे उतरे और उसके साथ हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने पुलिस बाइक को भी नीचे गिरा दिया। सिपाही ओमबीर ने बताया कि आरोपी महिलाएं व चालक उसके साथ हाथापाई के बाद ऑटो रिक्शा में बैठकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत सिपाही ओमबीर ने सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। जिसके बाद ऑटो रिक्शा चालक व इसमें सवार चार महिलाओं के खिलाफ रायडर पर तैनात कर्मचारी के साथ हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस राइडर पर हाथापाई करने व चोरी का तार ले जाने वाला ऑटो बरामद: सिविल लाइन पुलिस के राइडर नंबर सात के चालक के साथ हाथापाई कर ऑटो में चोरी का तार लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस की एक टीम ने रुद्रा कॉलोनी निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ऑटो में चोरी का तार भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आकाश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर बिजली चोरी तार संबंधी मामले की पड़ताल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed