फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, arrested, shooter

मंजीत हत्याकांड : सीआईए ने शूटर अमित उर्फ मिता को किया गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
police, arrested, shooter
दो गिरोह के बीच पिछले दस सालों से खूनी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में गांव गारनपुरा खुर्द निवासी मनजीत उर्फ मीनिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी हत्याकांड में सीआईए की टीम के हत्थे शूटर लगा है, जिसने मनजीत को सबसे पहले चार गोलियां दाग दी थी। सीआईए टीम इंचार्ज योगेश हुड्डा की टीम ने गांव गारनपुरा खुर्द निवासी मंजीत उर्फ मीनिया हत्याकांड में निंदाना महम निवासी अमित उर्फ मिता को गिरफ्तार किया है। मंजीत की पांच जून को घर की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने मंजीत हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि सीआईए व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पांच जून को गारनपुरा निवासी मनजीत की घर की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मुख्य शूटर निंदाना निवासी अमित उर्फ मिता था, जिसने सबसे पहले उस पर चार गोलियां दागी थी। मनजीत के भाई संदीप की शिकायत पर तोशाम थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों से एक हत्या के बाद से ही दोनों गिरोह में खूनी जंग छीड़ी हुई थी। एक गिरोह में विनोद और विकास पिंजोखरा शामिल थे, जबकि दूसरे गिरोह में मनजीत था। दोनों ही तरफ से हमले के करीब पांच से छह मुकदमे दर्ज हैं। मनजीत के भाई संदीप ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि विनोद और विकास पिंजोखरा ने ही रंजिश के चलते उसके भाई की गोली मारकर हत्या कराई थी। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अमित के अन्य साथियों की तलाश में भी टीमें छापा मारने गई हुई हैं। कुछ साथी भिवानी व रोहतक से संबधित हैं, जबकि कुछ अन्य जिलों से भी हैं। इन दोनों गिरोह की रंजिश दस साल पहले एक व्यक्ति की हत्या से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ही गुटों की तरफ से एक दूसरे पर हमला किया गया। जिस पर दोनों ही तरफ से चार से पांच केस भी दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि उससे हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed