{"_id":"839c2e4d01b6d73c31886cd59aa84b65","slug":"police-arrest-to-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
भिवानी
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा में कई मामलों में वांछित आरोपी मिंटू को सोरड़ा जदीद (मोडासिया) गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर का देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस कल आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीआईए टीम इंस्पेक्टर संजय बिश्नोई ने सूचना मिलने पर एचसी अनिल कुमार, हितेन्द्र, कांस्टेबल राजेश, नरसिंह के साथ मोडासिया गांव में दबिश दी। इस दौरान गांव के बस स्टैंड पर संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि युवक मिंटू पर राजगढ और हमीरवास थाने और हरियाणा में आर्म्स एक्ट के अलावा कई मामले दर्ज है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। सीआईए प्रभारी संजय बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन