फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police arrest to accused in car loot, they expose murder mystry

महेंद्रगढ़ से गाड़ी छीनकर भागे दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ काबू, हत्या का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
police arrest to accused in car loot, they expose murder mystry
कुसुंभी मर्डर मामले में पकड़े गए आरोपी सीआईए टीम की गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने महेंद्रगढ़ से हथियार के बल पर चालक से गाड़ी छीनकर भागे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई वैगनआर गाड़ी व दो अवैध पिस्तौल के साथ पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद गांव कुसुंभी में रमेश की हत्या का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

आरोपियों ने रमेश की हत्या से पहले हथियार के बल पर गोहाना से स्कूटी छीनी थी, जिसके बाद कुसुंभी पहुंचकर रमेश की हत्या की। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपियों का पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया है। इसी के साथ दो अन्य वाहन छीनने की वारदात भी आरोपियों ने कुबूली है।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही शालीन की टीम ने शुक्रवार को धिराना मोड़ पर नाकाबंदी कर वैगनआर गाड़ी में जा रहे दो बदमाशों को काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार के बल पर गाड़ी छीनकर राजगढ़ धिराना होते हुए भिवानी आ रहे हैं। जिनके पास अवैध हथियार भी हैं। इसी के बाद सीआईए की टीम ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अश्वनी उर्फ बबलू निवासी गिवाना सोनीपत के रूप में हुई। पुलिस ने अश्वनी की तलाशी के दौरान उसके पास दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान अजय निवासी मोखरा पान्ना खेड़ी के रूप में हुई। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार के बल पर वैगनआर गाड़ी महेंद्रगढ़ से छीनी थी। इस संबंध में कनीना में गाड़ी छीनने का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने खुलासा किया कि एक जुलाई को गोहाना से स्कूटी छीनकर कुसुंभी निवासी रमेश की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। इस दौरान अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ये कुबूलीं वारदात
-आरोपियों ने महेंद्रगढ़ से 28 जुलाई को हथियार के बल पर वैगनआर गाड़ी छीनी।
- गोहाना बाईपास लाडोथ के समीप हथियार के बल पर 21 मई को स्कूटी छीनी।
-गोहाना से एक जुलाई को स्कूटी छीनकर गांव कुसुंभी में रमेश की चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed