{"_id":"5e53f0f08ebc3ef3c945bb7c","slug":"pnb-loot-villegers-caught-bhiwani-news-rtk543868714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से नकदी लूटकर भागते समय बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से नकदी लूटकर भागते समय बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर की धुनाई
विज्ञापन
गांव रतेरा के पीएनबी से नकदी लूटकर भागने का प्रयास करते आरोपियों को ग्रामीणों द्वारा धुनाई किए ज?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रतेरा स्थित पीएनबी शाखा में दो बदमाश पिस्तौल और चाकू लेकर घुस गए। बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसते ही कैशियर पर पिस्तौल तान दी और दूसरे आरोपी ने कैशियर के काउंटर से नकदी बैग के अंदर डाल ली। बदमाश जब बैंक से नकदी लूटकर बाहर निकले तो इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और फिर उनकी जमकर धुनाई कर डाली। इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, बवानीखेड़ा थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव व सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची।
गांव रतेरा स्थित पीएनबी शाखा में दोपहर सवा तीन बजे दो युवक पिस्तौल व चाकू लेकर घुस गए। आरोपियों ने बैंक के अंदर मौजूद कैशियर रमेश सैनी की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कैश उन्हें सौंपने का इशारा किया। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने कैश बैग के अंदर डाल लिया। बैंक में मौजूद दो तीन व्यक्ति आरोपियों को चकमा देकर बैंक से बाहर निकल गए और उन्होंने बाहर आते ही शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण भी सतर्क हो गए। बाहर आते ही ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की पकड़कर धुनाई कर दी और बाद में आरोपियों को बवानीखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान हिसार के गांव लाडवा निवासी अजय और सुभाष के रूप में हुई।
पैसों के मिलान में जुटे अधिकारी, देर शाम तक नहीं दी शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि बैंक शाखा में सुरक्षाकर्मी भी नहीं था, इसी का फायदा उठाकर आरोपी बैंक लूटने पहुंचे थे। बैंक के डिप्टी मैनेजर सुमित कुमार ने मामले की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव व एसआई वीरेंद्र सहित सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस और बैंक अधिकारी आरोपियों से बरामद बैग और कैशियर द्वारा बताई गई राशि का मिलान करने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक बैंक अधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवकों की पहचान लाडवा निवासी अजय व सुभाष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी

गांव रतेरा के पीएनबी से नकदी लूटकर भागने का प्रयास के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद न्यूज एजेंस- फोटो : Bhiwani