{"_id":"0e77b162b2bed3098816e29e8e5ba878","slug":"plastic-scrap-warehouse-fire-goods-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग, सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कौंट रोड पर प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग प्लास्टिक सामान में होने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटे निकलने लगी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू आया। आग में करीब ढाई लाख का सामान जलकर राख हो गया।
हादसा सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। बड़ाला वासी कुलदीप का कौंट रोड पर प्लास्टिक स्क्रैप का गोदाम है, जिसमें प्लास्टिक स्क्रैप का अलग अलग कर दिल्ली में बेचा जाता है। सोमवार सुबह कुलदीप के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कुलदीप को दी। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया। लोगों ने अपने स्तर पर दुकान के बाहर लगे सबमर्सिबल से आग को बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुलदीप ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में दो कमरे बने थे, आग के कारण दोनों कमरों की छत भी गिर गई। पड़ोसी दयाराम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे गोदाम से धुआं निकल रहा था। जब नजदीक जाकर देखा तो आग लगी थी, जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए गए।
... तो क्या किसी ने जानबूझकर लगाई आग
गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। आसपास बिजली की कोई तारें भी नहीं है। आसपास कोई अन्य आग लगने की संभावना भी नहीं है। कुलदीप ने बताया कि अब तक तो ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है। मगर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।