फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pension of any eligible elderly will not be deducted : Dushyant

किसी भी पात्र बुजुर्ग की नहीं कटेगी पेंशन : दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pension of any eligible elderly will not be deducted : Dushyant
देवीलाल सदन में लोगों की समस्याएं सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा व जजपा दोनों पार्टियां गठबंधन धर्म को निभा रही हैं। आने वाले तीन साल में भी एक साझी सोच के साथ जनहित के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी जाएगी।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के दौरान भी जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य किए हैं और ये जारी रहेंगे। उपमुख्यमंत्री चौटाला बुधवार को स्थानीय देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

विरोधी पार्टियों कर रहीं भ्रामक प्रचार
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार निरंतर जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मंत्रिमंडल के विस्तार में जजपा को एक बार फिर से प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां प्रदेश सरकार के खिलाफ केवल भ्रामक प्रचार करने का काम कर रही हैं, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता विरोधियों के बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा अपने एजेंडे पर कायम है और इसी के चलते वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही प्रमाण है कि नीति आयोग व सुशासन में भी हरियाणा प्रदेश प्राथमिक पायदान पर है। सरकार पारदर्शिता के साथ लोगों को सुविधा मुहैया करवा रही है। इस अवसर पर जेजेपी के जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, जगदीश धनाना, मामन प्रजापति, राजू मेहरा, पार्षद मनोज यादव, राजबीर तालु, जितेेंद्र शर्मा, विकास बुडानिया, दिलबाग तालु, मा. जोगेंद्र खेड़ी यशवीर घणघस, अवतार सांगवान, रामसिंह वैद, प्रो. कर्ण सिंह, सेठी धनाना, पार्षद मनोज यादव, दीपक सिवाड़ा, बल्लू बामला, प्रदीप गोयल, शंकर आहुजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed