फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pension, cousion brother, rupees, fraud

टीचर की मौत के बाद बेटी ने लगाए चचेरे भाई पर पेंशन हड़पने के आरोप

Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
pension, cousion brother, rupees, fraud
गांव तिगड़ाना वासी एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी सौतेली मां की मौत के बाद उसकी धोखाधड़ी से पेंशन हड़प करने की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर प्रारंभिक पड़ताल के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना हाल पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी 15 वर्षीय वर्षा ने बताया कि उसके पिता मामन सिंह सरकारी अध्यापक थे। उसके पिता की पहली पत्नी संतोष को कोई औलाद नहीं थी। जिस कारण उसके पिता ने उसकी मां सुमन से दूसरी शादी कर ली थी। उसकी मां सुमन के साथ उसके पिता भिवानी में रहने लगे। वर्षा ने बताया कि 2004 में उसका जन्म हुआ था। उसके पिता की 2017 में मौत हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद उसकी आधी पेंशन की हकदार उसकी बड़ी यानी सौतेली मां संतोष व उसकी आधी पेंशन की हकदार खुद हो गई थी। लड़की ने बताया कि जनवरी 2019 में उसकी बड़ी मां संतोष का देहांत हो गया। जिसके बाद उसके पिता की पूरी पेंशन उसके नाम हो गई। जब वह ट्रेजरी में अपनी पूरी पेंशन के संबंध में पता करने गई तो उसे पता चला कि उसकी बड़ी मां संतोष की मौत के कुछ महीनों बाद तक उनकी पेंशन उनके एसबीआई के खाते में आती रही है। संतोष गांव में रहती थी, इस लिहाज से उसने अपने बैंक खाते का नॉमिनी ताऊ के परिवार के संजय को बनाया था। वह देहांत के बावजूद संतोष के बैंक खाता से पेंशन में आने वाले पैसे निकालता रहा। इस बारे में एसबीआई अधिकारियों से भी संपर्क किया और संजय द्वारा पेंशन के पैसे उसकी बड़ी मां की मौत के बावजूद खाते से निकालते रहने के संबंध में बताया। वर्षा ने बताया कि बड़ी मां की पेंशन के पैसे वापस जमा कराने के संबंध में वे गांव में उससे मिलने जाते हैं तो उनके साथ भी गाली-गलौज करता है। उसने बताया कि इसी वजह से उसकी पांच-छह महीनों की पेंशन भी रुकी हुई है और उसकी मां व उसका गुजारा भी नहीं हो पा रहा है। सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed