{"_id":"60f098108ebc3e6fb86402c1","slug":"patient-can-complaint-of-hospital-on-panchayat-bhawan-bhiwani-news-rtk6178564168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों के खिलाफ पंचायत भवन में शिकायत दें कोविड मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों के खिलाफ पंचायत भवन में शिकायत दें कोविड मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोविड मरीजों के उपचार में निजी अस्पतालों की ओर से बरती गई लापरवाही की जांच के लिए उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने संपदा अधिकारी सुरेश रविश की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। जिन मरीजों के परिजनों से निर्धारित रेट से ज्यादा बिल वसूल किया है, वे अपनी शिकायत इस कमेटी को प्रत्येक शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक दे सकते हैं। इसी कड़ी में आगामी 17 जुलाई शनिवार को चुघ मल्टी स्पेशिलियटी हॉस्पिटल व आरपीएस होस्पिटल मैटरनिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में कोविड का इलाज करवाने वाले मरीज अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि चुघ मल्टी स्पेशिलियटी हॉस्पिटल में 62 मरीजों ने और आरपीएस हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में 48 मरीजों ने कोविड-19 का इलाज करवाया। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि कोविड-19 के उपचार करने वाले प्रत्येक अस्पताल के मरीज से वसूल की गई राशि की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित रेटों से ज्यादा राशि वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में हर सप्ताह में एक या दो निजी अस्पतालों के मरीजों की सूची बिल सहित प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रकाशित की गई राशि से अधिक राशि वसूल की गई है तो वे मरीज/परिजन अपनी शिकायत जांच कमेटी के समक्ष रख सकते हैं। जांच कमेटी में संपदा अधिकारी के अतिरिक्त चौ. बंसीलाल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रघुबीर सिंह शांडिल्य, आईएमए के प्रतिनिधि डॉ. ईश्वर दास गुप्ता, ड्रग कंट्रोल अधिकारी हेमंत ग्रोवर व लेखाधिकारी अशोक शर्मा को शामिल किया गया है।