फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passengers will get information about bus location and arrival time from mobile app

Bhiwani News: यात्रियों को मोबाइल एप से मिलेगी बस की लोकेशन और आगमन समय की जानकारी

Wed, 27 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get information about bus location and arrival time from mobile app
शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। यात्रियों को बसों की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने अपनी बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है। इस तकनीक से अब यात्रियों को ट्रेन की तरह रोडवेज बस की लोकेशन और निर्धारित स्टॉप पर पहुंचने का अनुमानित समय मोबाइल एप के माध्यम से पता चल सकेगा। भिवानी डिपो की 31 बसों में यह सिस्टम इंस्टॉल किया जा चुका है। इनमें 10 एसी और 21 टाटा कंपनी की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार यात्रियों को रोडवेज बसों की सटीक लोकेशन और रूट जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मोबाइल एप के जरिए यात्री बस का पूरा रूट, वर्तमान लोकेशन और समय पर पहुंचने की जानकारी ले सकेंगे। शेष बसों में केवाईसी प्रक्रिया पूरी होते ही ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टॉल कर दिया जाएगा। फिलहाल अशोक लीलैंड कंपनी की बसों की केवाईसी चल रही है।
विज्ञापन


क्या है व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जीपीएस और अन्य तकनीकों के जरिए वाहनों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने वाला आधुनिक साधन है। यह किसी वाहन का रियल-टाइम स्थान, गति और इस्तेमाल का तरीका बताता है। इस तकनीक से ईंधन की बचत, सुरक्षा में सुधार और बेड़े के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है। इसकी पूरी जानकारी एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो की 10 एसी व 21 टाटा कंपनी की बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य बसों की केवाईसी की जा रही है। जिसके बाद सभी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टॉल कर दिए जाएंगे। इस सिस्टम से यात्रियों को बसों की पूरे रास्ते भर की जानकारी मिल सकेगी। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed