फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Parents should pay attention to the progress of their children

Bhiwani News: शीतकालीन छुट्टियों में अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति पर दें ध्यान

Sun, 29 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Parents should pay attention to the progress of their children
लोहारू। शीतकालीन अवकाश से पहले शनिवार को खंड के सरकारी विद्यालयों में मेगा पीटीएम अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों को विभाग द्वारा शीतकालीन अवकाश के दौरान गृह कार्य के लिए जारी विंटर पैकेट की जानकारी प्रदान की तथा विद्यालयों में अनेक गतिविधियां भी आयोजित करवाई गई।इसके अलावा शीतकालीन छुट्टियों के दौरान अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सहित कई विद्यालयों का अवलोकन किया व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। बीईओ विजय प्रभा ने बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी द्वारा विभाग के आदेशानुसार सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश होना है तथा ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे छुट्टियों के दौरान अपने बच्चों को गृह कार्य करवाने के साथ साथ उन्हें नैतिकता का पाठ के साथ घरेलू कार्यों में भी बच्चों को शामिल करें।
विज्ञापन

छुट्टियों के दौरान अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति पर ध्यान दें व रात में बच्चों को पंचतंत्र की कहानियां व किस्से आदि सुनाएं। साथ ही बच्चों को पौधरोपण, सफाई, सुबह जल्दी उठाना, नित कर्म और योग आदि का अभ्यास अवश्य करवाएं। इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में इंचार्ज सरोज कुमार, सुदेश कुमारी, निमला, सुनीता देवी, ऊषा, रेखा, बबीता आदि स्टाफ के सदस्यों के साथ बीईओ विजय प्रभा ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed