फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PACS workers begin two-day strike, 54 committees locked

Bhiwani News: पैक्स कर्मियों का दो दिवसीय धरना शुरू, 54 समितियों पर लटका ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
PACS workers begin two-day strike, 54 committees locked
भिवानी के केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने धरने पर बैठ नारेबाजी करते पैक्स कर्मचारी।
भिवानी। लंबित मांगों को लेकर भिवानी और दादरी जिलों की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया। हड़ताल के चलते दोनों जिलों की कुल 54 पैक्स समितियों पर ताला लटक गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खाद वितरण सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को भिवानी स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने कर्मचारियों ने धरना दिया। जिला प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी कई वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में विभागीय कमेटी द्वारा वेतन विसंगतियों को लेकर सौंपी गई रिपोर्ट को तत्काल लागू करना, कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा एवं ग्रेच्युटी अधिनियम के तहत लाभ देना, सेवा नियमों में सुधार तथा समयबद्ध पदोन्नति की व्यवस्था करना शामिल है।
विज्ञापन


जिला प्रधान नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि जब भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलते हैं, तो अधिकारी पैक्स समितियों के घाटे में होने का हवाला देकर मांगों को टाल देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को भी भिवानी और दादरी की सभी 54 पैक्स समितियां दूसरे दिन भी बंद रहेंगी और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 29 से 31 दिसंबर तक कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। इसके उपरांत 5 जनवरी 2026 को पंचकूला स्थित रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय पर राज्य स्तरीय विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वजीर सिंह, आनंद सिंह, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, नरेंद्र परमार, धर्मपाल लोहारू और जयबीर बाढड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed