{"_id":"6ac555c1a14c2aa9420757d7","slug":"owners-of-land-worth-crores-show-as-zero-on-the-portal-mutation-processes-stalled-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158223-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: करोड़ों की जमीन के मालिक पोर्टल पर शून्य, इंतकाल अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: करोड़ों की जमीन के मालिक पोर्टल पर शून्य, इंतकाल अटके
विज्ञापन
भिवानी तहसील कार्यालय में भूमि रजिस्ट्री संबंधी कामकाज कराते लोग।
भिवानी। राजस्व विभाग के पोर्टल पर पटवारियों द्वारा दर्ज करीब 1150 भूमि इंतकाल शून्य दर्शाए जाने से करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी रिकॉर्ड में भूमिहीन हो गए हैं। तकनीकी खामी से भूमि मालिकों की रजिस्ट्री अटक गई है और इंतकाल दर्ज कराने के लिए उन्हें तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
करीब पांच माह पहले राजस्व विभाग ने पोर्टल पर इंतकाल दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की थी। शुरुआत में तकनीकी खामियों को लेकर प्रदेशभर के पटवारियों और कानूनगो ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग ने खामियां दूर करने का दावा किया और पोर्टल पर इंतकाल दर्ज होने लगे। अब अचानक पुराने दर्ज इंतकाल शून्य दिखने से पटवारियों की परेशानी फिर बढ़ गई है।
प्रदेशभर के पटवारी और कानूनगो फिलहाल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर भूमि के मिस मैच डाटा का मिलान करने में जुटे हैं। यह काम पूरा होने के बाद राजस्व विभाग के पोर्टल पर शून्य हो चुके इंतकाल का रिकॉर्ड दुरुस्त करने की कवायद शुरू होगी। इसके लिए पटवारियों को दोबारा रिकॉर्ड की जांच और डाटा अपडेट करने में मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
किला और खसरा नंबर में पोर्टल दर्शा रहा शून्य डाटा
राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर में खसरा नंबर, किला और खेवट नंबर तक शून्य दर्शाया जा रहा है। यानी भू-मालिक के नाम के आगे उसकी भूमि का रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा है। पोर्टल पर इंतकाल यानी अंतिम मालिक की भूमि से जुड़ा रिकॉर्ड भी नहीं दिख रहा है। इससे भूमि मालिक इंतकाल संबंधी मामलों को लेकर तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं और रिकॉर्ड दुरुस्त होने तक भूमि की खरीद-बिक्री भी प्रभावित हो गई है।
सॉफ्टवेयर की खराबी से भूमि रजिस्ट्री प्रभावित
राजस्व विभाग के पोर्टल की तकनीकी खामी के कारण भूमि संबंधी रिकॉर्ड में दिक्कत आने से रजिस्ट्री का काम भी ठप हो गया है। कई भूमि मालिकों के इंतकाल में भूमि शून्य दर्शाए जाने से उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसके लिए पटवारी के माध्यम से पोर्टल पर रिकॉर्ड दोबारा अपडेट कराना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने में कितना समय लगेगा फिलहाल यह तय नहीं है।
तीसरी आंख भी पड़ी बंद, पंखे गायब
भिवानी तहसील कार्यालय की रजिस्ट्री खिड़की पर सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े हैं और पंखे भी गायब हैं। रोजाना भूमि संबंधी रजिस्ट्री के लिए पांच सौ से अधिक लोग तहसील कार्यालय पहुंचते हैं। गर्मी में यहां पंखों की व्यवस्था नहीं है और रजिस्ट्री खिड़की पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे होने से निगरानी नहीं हो पा रही है।
हमारे सामने राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर पर भूमि संबंधी रिकॉर्ड के अलावा इंतकाल में शून्य दर्शाए जाने संबंधी पोर्टल की तकनीकी खामी सामने आई है। इस संबंध में मुख्यालय के अधिकारियों और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संबंधित पटवारियों के माध्यम से रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके बाद इन्हें दुरुस्त किया जाएगा। एसडीएम को पत्र लिखा गया है। भूमि रजिस्ट्री खिड़की के काउंटरों के बाहर नवीनीकरण का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद सीसीटीवी कैमरों और पंखों की व्यवस्था की जाएगी। -गौरव, नायब तहसीलदार, भिवानी तहसील।
दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा के तमाम पटवारी और कानूनगो अगस्त माह में अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर लगातार दस दिन धरने पर बैठे थे। नए पोर्टल पर हर रोज नई तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऑनलाइन जमाबंदी में मालिकों के नाम गायब हो रहे हैं और हिस्से कम हो रहे हैं। इससे पटवारियों का काम भी कई गुना बढ़ गया है। -विकास राठी, राज्य उप प्रधान, दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा