{"_id":"68bdbc8b670c430bee033317","slug":"organizing-a-satsang-and-feast-at-anand-parmanand-satsang-dham-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139358-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आनंद परमानन्द सत्संग धाम में सत्संग व भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आनंद परमानन्द सत्संग धाम में सत्संग व भंडारे का आयोजन
Sun, 07 Sep 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। निगाणा धाम स्थित आनंद परमानन्द सत्संग आश्रम में पूर्णिमा के अवसर पर सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। सतगुरु बाबू साहेब ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया कि जीवन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं लाना चाहिए और हमारा प्रयास हमेशा जीवन को आनंदमय बनाने में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कष्ट, दुख और पीड़ा जीवन का हिस्सा हैं, जो अवांछित कर्मों और विकारों से उत्पन्न होते हैं, इसलिए विकारों पर काबू पाना अत्यंत आवश्यक है।
भंडारे का आयोजन हिसार और जूई की संगत ने किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संतों के साथ भंडारे में भोजन ग्रहण किया और सत्संग में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम में शब्द गायकों के रूप में प्रकाश आनंद जूई, प्रकाश आनंद साहलेवाला, सुधानंद बीराण, राकेश पैंतावास, रोशन जूई उपस्थित रहे। सत्संग और भंडारे के इस आयोजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आंतरिक शांति की प्राप्ति का संदेश दिया।