फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   opd, hospital, mob, patient, waiting hall, health, bhiwani

अब ओपीडी में नहीं लगेगी मरीजों की भीड़, बनेगा अलग वेटिंग हॉल

Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
opd, hospital, mob, patient, waiting hall, health, bhiwani
अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में हर रोज लगने वाली भीड़ से इस साल में छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मरीजों के लिए जल्द ही अलग वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे। वेटिंग हाल के अलावा अस्पताल में हेल्प डेस्क, डिस्पेंसरी और सैंपल कलेक्शन सेंटर, पार्क, रैंप की व्यवस्था की जाएगी। करीब 91.50 लाख से सामान्य अस्पताल को नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा करीब नौ लाख से सामान्य अस्पताल के लिए कुछ मशीनरी भी खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में अब तक अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों के लिए राहत कम आफत ज्यादा बनी रहती थी। दरअसल, सामान्य अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 1500 से 2000 मरीज आते हैं जबकि जगह बहुत कम है। गैलरी में तो ओपीडी समय में निकलना भी मुश्किल हो जाता है। चिकित्सकों के कमरों के बाहर इतनी भीड़ होती है कि दिनभर धक्का-मुक्की चलती है। इस कारण कई मरीजों को भारी परेशानी होती है तो जेब कतरे भी इसका फायदा उठाकर मरीजों व उनके साथ आने वालों का सामान चोरी कर ले जाते हैं। सांसद ने सामान्य अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। अब रुपये आ गए हैं और एडीसी ने सिविल सर्जन से अस्पताल के लिए रिक्वायरमेंट मांगी। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अधिकतर अस्पताल के जीर्णोद्धार और नए लुक देने के लिए प्रपोजल दिया गया है। प्रपोजल के आधार पर पंचायती राज विभाग ने 91.5 लाख के डिटेल इस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजे हैं। करीब साढ़े आठ लाख की राशि से सामान्य अस्पताल की मशीनरी को ठीक कराने और कुछ नई मशीनें खरीदने की योजना है।
विज्ञापन


ये होंगे नए सुधार
मरीजों के लिए नया वेटिंग हॉल : प्रपोजल में सबसे अहम मरीजों के लिए अलग से वेटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव है। फिलहाल अस्पताल की ओपीडी में दो वेटिंग हॉल हैं मगर ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह बहुत कम है। ग्रांट मिलने के बाद स्त्री रोग विभाग के सामने वाले वेटिंग हॉल को लगभग दोगुना बढ़ा कर दिया जाएगा। इसकी सामने की दीवार को हटाकर इमरजेंसी तक बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा मैटरनिटी वार्ड के सामने के वेटिंग हॉल को भी बढ़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हैल्प डेस्क : प्रपोजल में तीन हैल्प डेस्क बनाए जाएंगे। एक ओपीडी के बाहर, एक इमरजेंसी के बाहर और एक ब्लड बैंक के बाहर। यहां कर्मचारी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें जानकारी देंगे।

ओपीडी में होगी डिस्पेंसरी और सैंपल कलेक्शन : ओपीडी में ही प्रथम वेटिंग हॉल के साथ बने पार्क की जगह अब डिस्पेंसरी और सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। यहां मरीजों के लिए वेंटिंग हॉल भी बनाया जाएगा और बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था रहेगी।

 नए लुक में होंगे मुख्य गेट, चौकीदार के लिए हट :  सामान्य अस्पताल के दोनों मुख्य गेट फिलहाल छोटे हैं और इन्हें बदलकर अब बड़ा बनाया जाएगा। आकर्षक लुक दिया जाएगा। दोनों गेट के साथ चौकीदार के लिए चौकीदार हट बनाए जाएंगे। जहां वे बैठ सकेंगे।

दो नए पार्क: ब्लड बैंक के दोनों ओर बने पार्क को अब सही तरीके से पार्क का रूप दिया जाएगा। इन्हें थोड़ा बढ़ाकर आकर्षक बनाते हुए यहां बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में पौधों के साथ घास लगाई जाएगी।


तीसरी मंजिल तक बनेगा रैंप: सिविल सर्जन कार्यालय में द्वितीय तल पर जन्म-मृत्यु शाखा है। यहां रैंप सिर्फ एक मंजिल तक ही है। जिस कारण अशक्त मरीजों को परेशानी होती है। अब इस रैंप को तीसरी मंजिल तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही इसे कवर भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed