{"_id":"61687e339605fb2cb37e559e","slug":"online-application-for-admission-to-postgraduate-till-17-oct-bhiwani-news-hsr614442927","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने में जुट हुए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में नाम आएगा, वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय की नोडल ऑफिसर डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि कॉलेजों में पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के दौरान विद्यार्थी अपने फॉर्म में दिए गए ऑप्शन को सावधानीपूर्वक भरें, ताकि कोई गलती न हो। दाखिला संबंधित दस्तावेज भी समय पर बनवा कर तैयार रखें।
पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल
- 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन।
- 11 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन।
- 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट और 26 तक फीस का भुगतान करना होगा।
- 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी शुरू।
- 28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
- 28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
- 29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।