फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One way road due to construction, city struggled with jam

निर्माण के चलते वन वे की सड़क, जाम से जूझता रहा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
One way road due to construction, city struggled with jam
घंटाघर से रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहरवासियों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए शुरू सड़क निर्माण फिलहाल लोगों के लिए आफत बन हुआ है। हांसी गेट से लेकर घंटाघर, वैश्य कॉलेज रोड और बीटीएम चौक तक वीरवार को वाहन चालक जाम में फंसे रहे। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस विभाग ने पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए थे। दिनभर काफी मशक्कत के बाद वे वाहन चालकों को जाम से निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि हांसी गेट से दिनोद गेट तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अब घंटाघर से हांसी गेट के बीच निर्माण चल रहा है। इसी कारण सड़क को वन वे कर दिया गया। वाहन चालक हांसी गेट से घंटाघर जा तो सकते थे, मगर वापस आने के लिए उन्हें वैश्य कॉलेज से होते हुए बीटीएम चौक से होकर जाना पड़ रहा था। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन गई। इसी रोड पर वैश्य कॉलेज, रेलवे स्टेशन, तोशाम रोड और बीटीएम मिल होने के चलते भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपये से बनाई जा रही है सड़क
हांसी गेट से दिनोद गेट तक सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से डेढ़ करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल पहुंचने में भी हुई परेशानी
घंटाघर पर स्थित नागरिक अस्पताल में हर रोज हजारों लोग विभिन्न कामों को लेकर जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भी हैं। मगर सबसे ज्यादा परेशानी उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ी। इसके अलावा गंभीर मरीजों को रोहतक रेफर किए जाने पर जाम से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क निर्माण के चलते वीरवार को जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को बहाल रखा। कभी-कभार पुलिस को थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ी।
विक्रम सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed