फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one die, three injured

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Nov 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
one die, three injured
रोहतक-भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव खरक में एक साबुन फैक्टरी के पास भिवानी को ओर आ रहे एक ऑटो को पीछे से किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में नहरी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी, ऑटो चालक व मां-बेटी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नहरी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बिजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

रोहतक- भिवानी मुख्य मार्ग पर स्थित गांव खरक निवासी बिजेन्द्र (65) ऑटो में सवार होकर मंगलवार सुबह भिवानी जा रहा था। ऑटो में उसके अलावा पुनम (42) और उसकी बेटी कोमल (15) भी सवार थे। जब ऑटो गांव खरक कलां में स्थित एक साबुन फैक्टरी के नजदीक पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और हादसे में ऑटो चालक राकेश सहित अन्य तीन सवारी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बिजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में ऑटो चालक राकेश के दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं पूनम के भी पांव में फैक्चर आया है। घायल कोमल को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं मृतक बिजेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह नहरी विभाग से सेवानिवृत्त थे। वह मंगलवार सुबह ऑटो में सवार होकर अपनी बहन को दवाई दिलाने के लिए भिवानी आ रहे थे। वही दोनों मां-बेटी पूनम व कोमल भी भिवानी दवाई लेने जा रही थीं। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि अचानक पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हादसा हुआ है। हादसे में मृतक बिजेन्द्र के पौते जितेन्द्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed