फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one die, car, byke

कार के सामने आया सांड्, बचाने को लगाए ब्रेक, बाइक सवार टकराया, मौत

Thu, 21 Nov 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
one die, car, byke
26 फोटो मृतक संजय का फाइल फोटो । - फोटो : Bhiwani
सिवानी से नलोई मार्ग पर घर जा रहे एक बाइक सवार दुकानदार की मंगलवार देर रात सात बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक चार बेटियों का पिता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था। हादसा सिवानी नलोई मार्ग पर एक ईंट भट्ठा के समीप सड़क पर अचानक सांड़ आने से हुआ। जिस वजह से बाइक के आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद बाइक की गाड़ी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

गांव नलोई निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 32 वर्षीय चचेरा भाई संजय कुमार गोदारा सिवानी में एक फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। मंगलवार देर शाम सात बजे दुकान से बाइक पर घर आ रहा था। उसके साथ गांव का ही छबिलदास भी बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। गांव नलोई से करीबन दो किलोमीटर पहले ही एक ईंट भट्ठा के समीप सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया। जिसके कारण गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी गाड़ी के पीछे संजय गोदारा की बाइक भी आ रही थी, जिसका संतुलन बिगड़ा और बाइक गाड़ी के पीछे जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक चला रहे संजय कुमार गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे छबिलदास को भी चोटें आई। जिसे इलाके के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। राजकुमार ने बताया कि संजय की चार बेटियां हैं, जबकि परिवार का वह इकलौता कमाने वाला था। संजय दो भाइयों में बड़ा था और उसका छोटा भाई सुनील है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी सतपाल ने बताया कि मृतक संजय के भाई राजकुमार के बयान दर्ज कर शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल मेें बुधवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया वहीं इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed