{"_id":"47694b6d4b1145a1990a90bb97b4e955","slug":"one-death-in-road-accident-and-12th-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज, निजी बस व कैंटर टकराए , एक की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज, निजी बस व कैंटर टकराए , एक की मौत, 16 घायल
भिवानी
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी मार्ग ओवरब्रिज पर शनिवार को घने कोहरे के कारण रोडवेज, प्राइवेट बस और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि दोनों बसों में सवार करीब 16 लोग घायल हो गए। ये हादसा सवारियों से भरे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। बताया जाता है कि रोडवेज बस चालक ऑटो को ओवरटेक कर रहा था। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जींद डिपो की रोडवेज बस मुंढाल से भिवानी आ रही थी और एक प्राइवेट बस भिवानी से हांसी जा रही थी। इस दौरान ओवरब्रिज पर जब रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक ऑटो रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ऑटो को बचाने के प्रयास में जब रोडवेज बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो वह असंतुलित होकर सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गई। टक्कर के बाद प्राइवेट बस पीछे की ओर चली और पीछे चल रहे कैंटर में टकराई। इस हादसे में दोनों बसों के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ कैंटर का अगला हिस्सा तो बिल्कुल ही टूट गया। वहीं हादसे में कैंटर चालक फरीदाबाद वासी करीब 35 वर्षीय सतीश, सहायक इलाहाबाद वासी मुकेश, रोडवेज बस व प्राइवेट बस की करीब 15 सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन
घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां कैंटर चालक सतीश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सहायक मुकेश को छोड़ किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैंटर एक कोरियर कंपनी का था। मामले में पुलिस ने घायल कैंटर सहायक की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में कैंटर में सवार सहायक मुकेश इलाहबाद, रोडवेज बस चालक युद्धवीर, रण सिंह धनाना, मुंढाल वासी चंद्रपत, खजानी देवी, रामकली, मामन, कर्ण सिहं, प्रमोद, धर्मवीर, सुनील, ऋषि कुमार, अभिमन्यु, प्राइवेट बस चालक ओमबीर, संदीप घायल हुए। घायलों में युद्धवीर, सुनील, अभिमन्यु, ऋषि रोडवेज कर्मचारी है।
ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
रोडवेज बस चालक युद्धवीर सिंह ने बताया कि बस के आगे ऑटो चल रहा था। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसे बचाने के प्रयास में बस साइड में की तो प्राइवेट बस से टकरा गई। ऐसा नहीं करते तो बस ऑटो से टकराती और हादसा ज्यादा गंभीर होता।
अचानक हुआ हादसा
कैंटर में सवार सहायक मुकेश ने बताया कि वे दिल्ली से कोरियर लेकर आए थे। पहले भिवानी में बस स्टैंड पर कोरियर दिए और अब हिसार जा रहे थे। अचानक ही यह हादसा हुआ और प्राइवेट बस और कैंटर से टकरा गई।