फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One accused arrested in Sombir murder case

सोमबीर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Sombir murder case
भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस ने सोमबीर हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव बड़ेसरा निवासी सोमबीर की एक घर के अंदर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गांव बड़ेसरा निवासी कर्मबीर ने बवानीखेड़ा पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि 25 दिसंबर को वह गांव मे ंअपनी दुकान पर था कि इसी दौरान उसके भाई सोमबीर को गांव के ही कुछ लोगों ने घर के अंदर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। उसके भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने सोमबीर हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विकास निवासी बडेसरा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की सोमबीर के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी विकास को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed