फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the question raised by councilors proposed Wardbandi

प्रस्तावित वार्डबंदी पर पार्षदों ने उठाए सवाल

Tue, 27 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 27 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर की प्रस्तावित वार्डबंदी पर वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने सवाल उठाए। शहर के बाहरी क्षेत्र को भी प्रस्तावित वार्डबंदी में शामिल करने के आरोप लगाए। आपत्ति के अंतिम दिन आधा दर्जन से अधिक निवर्तमान पार्षदों ने डीसी कार्यालय में शिकायत कर वार्डबंदी पर सवाल उठाते हुए इसे रद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

शहरी निकाय निदेशालय की ओर से शुक्रवार को शहर की प्रस्तावित वार्डबंदी वेबसाइट पर अपलोड की गई। वेबसाइट में पूरे शहर का ही भूगोल बदल दिया गया। सभी वार्डों के नंबर बदल गए, वहीं दायरा भी पूरी तरह बदल गया। लगभग सभी वार्डों की कॉलोनियां इधर-उधर हो गई। एक कॉलोनी पहले जहां एक वार्ड में थी, नई वार्डबंदी में तीन-तीन वार्डो में बंटी हुई है। लगभग सभी वार्डों का एरिया पूरी तरह बदलने के कारण पार्षदों में रोष है। सोमवार को वार्डबंदी पर आपत्ति के अंतिम दिन अनेक पार्षद विरोध जताने डीसी कार्यालय पहुंचे। लिखित में शिकायत देकर प्रस्तावित वार्डबंदी पर आपत्ति जताई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जो क्षेत्र शहरी सीमा में ही नहीं आता, उसे भी वार्डबंदी में शामिल किया गया है। एक कॉलोनी के लिए ग्रांट पास होगी तो तीन वार्डों में बटेगी। इसके अलावा प्रस्तावित वार्डबंदी के तहत लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों में मतदान के लिए जाना होगा।
विज्ञापन

ये उठाए सवाल
* अनुसूचित जाति के वार्ड को रिजर्व करने के लिए वार्ड बंदी के नियम तीन व उप नियम दो के प्रावधानों की अनदेखी की गई।
* एडहोक कमेेटी के गठन में नियम चार उप नियम दो की अनुपालना नहीं हुई।
* वार्डबंदी  के नियम पांच उप नियम एक व नियम सात की अनदेखी हुई है। अनुसूचित जाति, बैकवर्ड क्लास, महिला पार्षदों के लिए वार्ड रिजर्व करते समय उप नियम पांच नियम एक के प्रावधानों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

* न तो भौगोलिक तौर पर एरिया को चिह्ति किया गया और न ही वर्तमान सीमा का ख्याल रखा गया है।
* वार्डबंदी में जनसंख्या के आंकड़े गलत तैयार किए गए है। डोर टू डोर जनसंख्या का सर्वे नहीं किया गया।
* वार्डबंदी व मैप को सार्वजनिक तौर पर डिस्पले नहीं किया गया
* प्रस्तावित वार्डबंदी में चिह्ति स्थान अस्पष्ट है।
* नप सीमा से बाहर के क्षेत्र ढाणा रोड, सिटी स्टेशन, पीपली वाली जोहड़ी लाइन पार, राजीव कॉलोनी का कुछ एरिया, हांसी रोड, खरकड़ी कॉलोनी का एरिया, पालुवास गांव का इंडस्ट्रीज एरिया को भी वार्डबंदी में शामिल किया गया है।
* भौगोलिक परिस्थति का ध्यान न रखते हुए एक ही क्षेत्र या कॉलोनी को कई वार्डों में विभाजित किया गया है। जैसे वार्ड एक के सेक्टर 13 को तीन वार्डों में बांटा गया है।

बिलकुल गलत है प्रस्तावित वार्डबंदी
पार्षद गोविंद राम बिल्लू बादशाह, जगदीश ने बताया कि प्रस्तावित वार्डबंदी बिल्कुल गलत है। सारे नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने बताया कि डीसी ने एक सप्ताह में आपत्तियों बाबत बैठक बुलाने की बात कही है। अगर प्रस्तावित वार्डबंदी को ठीक नहीं किया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। पार्षद शिव कुमार, मनोज, पूर्णचंद आजाद, विरेंद्र टोनी, आनंद बासिया, अंकित आदि ने भी आपत्ति जताई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed