फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should stop harassing employees: Narendra

कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करें अधिकारी : नरेंद्र

Wed, 17 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Officers should stop harassing employees: Narendra
भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को दिल्ली डिपो के महाप्रबंधक द्वारा चालक व परिचालक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि आपने अपनी बस में क्षमता से अधिक सवारी बिठाई। इस कारण सवारियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी और सवारियों की जान जोखिम में डाली। साथ ही, कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए।

यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और महासचिव पवन शर्मा, डिपो प्रधान अनिल फौजी, राजेश शर्मा, अनिल नागर ने बताया कि विभाग द्वारा बार-बार कर्मचारियों के ऊपर अनावश्यक पत्र जारी करके दबाव ओर प्रताड़ित किया जाता है, जोकि गलत है। हम इसका विरोध करते है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत होती है, तो उसकी जांच किए बगैर सीधे उसका निर्णय न करें। कर्मचारी दोषी पाए तो ही उसे चार्जशीट करें और अगर शिकायतकर्ता दोषी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। रोडवेज प्रशासन इस बात पर संज्ञान ले अन्यथा हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी किसी भी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed