{"_id":"68b0b14aa4bf10bb2d05311e","slug":"officers-should-not-be-negligent-in-resolving-complaints-city-magistrate-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138816-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के समाधान में कोताही न बरतें अधिकारी : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के समाधान में कोताही न बरतें अधिकारी : नगराधीश
Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नगराधीश अनिल कुमार ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करें और कार्य करने में कोताही न बरते।
नगराधीश के समक्ष बीर सिंह ने बिजली का बिल कम करवाने, ईश्वर मान ने वोटर लिस्ट से मृतकों के नाम काटने व स्ट्रीट लाइटों के लिए अलग से बिजली केबल डालने सहित कई नागरिकों ने शिकायतें रखीं। नगराधीश ने शिकायतोंं को सुन अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीपीओ आशीष मान, डीईओ निर्मल दहिया, टीएम भरत माैजूद रहे।