फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should get complete information about the election process in the workshop

दो दिवसीय कार्यशाला में चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी लें अधिकारी : डॉ. अशवीर नैन

Sat, 21 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Officers should get complete information about the election process in the workshop
तोशाम। चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से अलग बैच बनाकर चुनाव सेक्टर ऑफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन व सहायक पीठासीन सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े तमाम अधिकारियों को 21 व 22 सितंबर के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में शनिवार और रविवार को प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में चुनाव सेक्टर ऑफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के लिए लगाए गए सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंच कर प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कार्यशाला में चुनाव सेक्टर ऑफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान केंद्र की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवी पैट यूनिट की जांच, मॉक पोल, मतदान सामग्री प्राप्त करना, उसका मिलान करना व मतदान सामग्री की जांच करने की विधि सहित तमाम बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सामग्री प्राप्त करने में बरतने वाली सावधानियां, बूथ पर बैठने की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, सील करने की प्रक्रिया, सभी तरह के मतदान में प्रयुक्त, अनप्रयुक्त पेपर सील करने का तरीका और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के कार्य दायित्व के बारे में समग्रता से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में अपनाए जाने वाले सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। चुनाव सेक्टर आफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को पोलिंग एजेंटों के सामने मॉक पोल करवाकर एजेंटों की संतुष्टि करवाना व उनके हस्ताक्षर करवाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू करवानी अनिवार्य की जानकारी विस्तार पूर्वक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed